टूर एंड ट्रैवल फ्रेंचाइजी के नाम पर 45 लाख की ठगी, आरोपी पति-पत्नी फरार

Harrison Masih | Jun 11, 2025, 17:05 IST
45 lakh fraud tour and travel franchise accused husband and wife absconding the sootr
टूर एंड ट्रैवल की फ्री फ्रेंचाइजी और मुनाफे का झांसा देकर एक व्यापारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रहने वाले एक पति-पत्नी ने मिलकर करीब 45 लाख रूपए की ठगी की।

टूर एंड ट्रैवल की फ्री फ्रेंचाइजी और मुनाफे का झांसा देकर एक व्यापारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रहने वाले एक पति-पत्नी ने मिलकर करीब 45 लाख रूपए की ठगी की और इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।



ये खबर भी पढ़ें... यू-ट्यूब देखकर बना पंडित, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर महिला से 36 लाख की ठगी



ये है पूरा मामला

गांधीनगर सुपेला निवासी टी.व्ही. जय प्रदीप की भिलाई में “कांटीनेंटल टूर एंड ट्रैवल्स” नाम से एजेंसी है। 6 जून 2022 को सूर्या मॉल स्थित ऑफिस में पीड़ित की मुलाकात हुई “लेट्स ट्रैवल फ्री” के संचालक नागेश कुमारधारा और उसकी पत्नी आरती से। दोनों ने टूर पैकेज और फ्री फ्रेंचाइजी की स्कीम बताकर प्रभावित किया और कहा कि वे दुबई, गोवा, थाईलैंड जैसे देशों में टूर पैकेज कराते हैं।



इसके अलावा उन्होंने ऑफर दिया कि अगर टूर नहीं किया जाता तो कैशबैक भी मिलेगा। इसी भरोसे पर पीड़ित जय प्रदीप ने 6 सितंबर 2022 को 15 लाख में फ्रेंचाइजी ले ली।



ये खबर भी पढ़ें... ‘लोन दिलाऊंगी बहनों, बस साइन कर दो’, आत्मनिर्भरता के नाम पर 20 लाख की ठगी



विश्वास जमाने पहले दिए 1 लाख, फिर की बड़ी ठगी

शुरुआती लेन-देन में भरोसा बनाने के लिए आरोपी दंपति ने जय प्रदीप को एक लाख रुपये वापस भी दिए। इसके बाद अक्टूबर 2022 में दोनों के बीच एक महीने का एग्रीमेंट हुआ। इस एग्रीमेंट के आधार पर जय प्रदीप ने किस्तों में 30 लाख रूपए और ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर 45 लाख रूपए आरोपी दंपति के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए।



ये खबर भी पढ़ें... अपराध के मामले में न्यायधानी की रफ्तार तेज़, 60 लाख की ठगी, लूट और नशे का पर्दाफाश



आरोपी हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

पैसे लेने के बाद नागेश कुमारधारा और आरती अचानक संपर्क से बाहर हो गए। कई बार कॉल और संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।



पुलिस ने धारा 420, 406, और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि आरोपी दंपति ने इसी तरह अन्य लोगों को भी शिकार बनाया हो सकता है।



फ्रेंचाइजी या किसी भी निवेश के नाम पर जब कोई असामान्य लाभ या “बहुत अच्छा ऑफर” दे रहा हो, तो सावधानी जरूरी है। धोखाधड़ी से बचने के लिए सभी दस्तावेजों की जांच करें और आवश्यक कानूनी सलाह जरूर लें।



ये खबर भी पढ़ें... लाड़ली बहना योजना सहित गैस सब्सिडी और संबल जैसी कई योजनाओं का सीएम मोहन यादव इस दिन करेंगे भुगतान



45 lakh fraud | tour and travel fraud | Bhilai News | टूर एंड ट्रैवल फ्रेंचाइजी ठगी | 45 लाख की ठगी | आरोपी पति-पत्नी फरार



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Bhilai News
  • 45 lakh fraud
  • tour and travel fraud
  • टूर एंड ट्रैवल फ्रेंचाइजी ठगी
  • 45 लाख की ठगी
  • आरोपी पति-पत्नी फरार