लाड़ली बहना योजना सहित गैस सब्सिडी और संबल जैसी कई योजनाओं का CM मोहन यादव इस दिन करेंगे भुगतान

Neel Tiwari | Jun 11, 2025, 16:52 IST
Share
cm-mohan-yadav-ladli-bahna-25th-installment
Photograph: (the sootr)

CM मोहन यादव 13 जून को ग्राम बेलखेड़ा, जबलपुर में लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में अन्य जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को भी सौगातें दी जाएंगी। साथ ही, महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में बहनों के जुटने की उम्मीद है।

JABALPUR. मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय महिला सशक्तिकरण योजनाओं में शामिल लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त का वितरण जबलपुर से एक भव्य आयोजन के साथ किया जाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम ग्राम बेलखेड़ा, तहसील शाहपुरा, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बहनों के जुटने की संभावना है।

450 रुपए में गैस रिफिल और अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत जून 2025 की अनुदान राशि का वितरण रहेगा। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की लाभार्थी बहनों और गैर-PMUY श्रेणी की महिलाओं को मात्र 450 रुपए में गैस रिफिल की सुविधा देने के लिए सब्सिडी का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत भी एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

वृद्धजन, विधवा और विकलांगजन के लिए चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की मई माह की पेंशन राशि, जो जून में देय है, उसे भी इस मौके पर वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभ सिंगल क्लिक ट्रांसफर के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें... कांग्रेस का बड़ा फैसला: बीजेपी से आए नेता कांग्रेस में नहीं बन सकेंगे जिलाध्यक्ष

उपमुख्यमंत्री सहित यह सभी रहेंगे कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा और सुमित्रा वाल्मीकि, लोकसभा सांसद आशीष दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जबलपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक - नीरज सिंह (बरगी), अजय विश्नोई (पाटन), सुशील तिवारी इंदु भैया (पनागर), संतोष बड़करे (सिहोरा), लखनलाल घनघोरिया (जबलपुर पूर्व), अशोक रोहाणी (जबलपुर केंट), अभिलाष पांडेय (जबलपुर उत्तर मध्य) सहित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग कर रहे तैयारियां

dbfe494f-f8c
dbfe494f-f8c


इस कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन जबलपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर महिलाओं के बैठने, भोजन, पेयजल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। एक अलग महिला सम्मेलन सत्र में बहनों से संवाद और उनके अनुभवों को भी साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें... जोमैटो-स्विगी को टक्कर: सस्ती फूड डिलीवरी के लिए मैदान में उतरी रैपिडो और बिगबास्केट

बहनों के चेहरे पर खुशियां, भविष्य में कई उम्मीदें

लाड़ली बहना योजना को लेकर ग्रामीण और शहरी महिलाओं में उत्साह है। योजना के माध्यम से न सिर्फ आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला है, बल्कि महिलाएं परिवार के निर्णयों में भी अपनी भूमिका सशक्त रूप से निभा रही हैं। 25वीं किश्त तक पहुंचने के इस पड़ाव को सरकार एक उपलब्धि के रूप में देख रही है और आने वाले समय में योजना को और विस्तार देते हुए अनुदान राशि बढ़ाई जाने के संकेत भी पहले ही दिए जा चुके हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Ladli Behna Yojana | CM Mohan Yadav

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • गैस
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा

By Aman Vaishnav

ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास