यू-ट्यूब देखकर बना पंडित, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर महिला से 36 लाख की ठगी
Harrison Masih | Jun 11, 2025, 15:03 IST
Became pandit after watching YouTube duped a woman of 36 lakh black magic the sootr
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने यू-ट्यूब देखकर खुद को तांत्रिक घोषित किया और एक महिला को डराकर 36 लाख 66 हजार रुपए की ठगी कर डाली।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने यू-ट्यूब देखकर खुद को तांत्रिक घोषित किया और एक महिला को डराकर 36 लाख 66 हजार रुपए की ठगी कर डाली। आरोपी ने महिला को ग्रह-दोष और तंत्र विद्या का डर दिखाकर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों वसूले और यहां तक कि उसका फ्लैट अपने नाम करने की धमकी तक दे डाली।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ाया फर्जी बैंक अधिकारी
2022 में भिलाई के शिखर अपार्टमेंट, जुनवानी निवासी पल्लवी जायसवाल (46) निजी परेशानियों से जूझ रही थीं स्वास्थ्य ठीक नहीं, कामकाज ठप। इसी दौरान उनकी मुलाकात नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उन्होंने पल्लवी को कुंडली में दोष बताकर तंत्र पूजा की सलाह दी और कहा कि इसके लिए वे अपने "गुरु" पंडित कुलदीप महाराज को बुलवाएंगे, जो ग्रहों की शांति में सिद्ध हैं।
हरियाणा से आया युवक कुलदीप उर्फ कालू (35) पल्लवी से मिला और उसे बताया कि उसकी कुंडली में बड़े ग्रह दोष हैं, जान को खतरा है। पूजा-पाठ के लिए उन्होंने पैसे और सामग्री की मांग की। डरी हुई महिला ने पहले 17,000 रुपये कुलदीप के खाते में ट्रांसफर किए।
ये खबर भी पढ़ें... 97 करोड़ की ठगी : BJP विधायक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी, पत्नी पर भी जांच की नजर
18 जनवरी 2023 से 8 अप्रैल 2025 तक कुलदीप ने महिला से लगातार डर दिखाकर कुल 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। इसके बाद उसने महिला से उसके फ्लैट को अपने नाम करवाने की मांग की। जब महिला ने इंकार किया, तो तंत्र विद्या से जान लेने की धमकी दी।
महिला ने डर के मारे सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पाया गया कि कुलदीप रोहतक (हरियाणा) के रीटोली गांव का निवासी है, और वह कोई प्रमाणित तांत्रिक नहीं बल्कि यू-ट्यूब देखकर तंत्र विद्या का झांसा देने वाला ठग है।
पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके पास से एक कार, दो मोबाइल फोन, बैनर, झूठे प्रचार सामग्रियाँ और पूजा की नकली सामग्री बरामद की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... GST नंबर से बनाई फर्जी वेबसाइट...50-60% का ऑफर देकर कर रहे ठगी
पुलिस प्रवक्ता ASP पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से महिला के डर का फायदा उठाया। उसका उद्देश्य केवल आर्थिक शोषण था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं उसने और लोगों को भी इसी तरह शिकार तो नहीं बनाया।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय हैं। आम जनता को ऐसे ढोंगी बाबाओं और पंडितों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी आध्यात्मिक या धार्मिक सलाह को आंख मूंदकर मानने से पहले कानूनी और सामाजिक समझदारी जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... जो दूसरों को सिखाता था इन्वेस्ट करना, खुद जाल में उलझा, LIC एजेंट से 57 लाख रुपए की ठगी
woman cheated of lakhs | fake astrologers | Bhilai News | यू-ट्यूब देखकर बना पंडित | महिला से लाखों की ठगी | फर्जी तांत्रिक ने की ठगी | छत्तीसगढ़ ठगी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ाया फर्जी बैंक अधिकारी
ऐसे हुई शुरुआत
गुरुजी का डरावना दावा
ये खबर भी पढ़ें... 97 करोड़ की ठगी : BJP विधायक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी, पत्नी पर भी जांच की नजर
डर के नाम पर लगातार वसूली
पुलिस ने ढोंगी को दबोचा
पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके पास से एक कार, दो मोबाइल फोन, बैनर, झूठे प्रचार सामग्रियाँ और पूजा की नकली सामग्री बरामद की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... GST नंबर से बनाई फर्जी वेबसाइट...50-60% का ऑफर देकर कर रहे ठगी
ASP पद्मश्री तंवर ने दी जानकारी
सबक और चेतावनी
ये खबर भी पढ़ें... जो दूसरों को सिखाता था इन्वेस्ट करना, खुद जाल में उलझा, LIC एजेंट से 57 लाख रुपए की ठगी
woman cheated of lakhs | fake astrologers | Bhilai News | यू-ट्यूब देखकर बना पंडित | महिला से लाखों की ठगी | फर्जी तांत्रिक ने की ठगी | छत्तीसगढ़ ठगी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
By Ashish Bhardwaj