छत्तीसगढ़ में हटाए जा सकते हैं 50 कांग्रेस प्रदेश सचिव, नए लोगों की हो सकती है नियुक्तियां

Kanak Durga Jha | Aug 16, 2024, 10:09 IST
Share
50 Congress state secretaries removed the sootr
50 Congress state secretaries removed the sootr

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ सचिव पार्टी छोड़कर चले गए थे। कई सचिव पद पर बने तो रहे, लेकिन निष्क्रिय रहे। ऐसे कमजोर परफॉर्मेंस वाले पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस दल में जल्द ही बड़ा बदलाव किया जा सकता है। इसे लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, 50 कांग्रेस प्रदेश सचिव बदले जा सकते है। वह नेता जो पार्टी में होकर भी पार्टी के कार्यों में सक्रीय नहीं है, उनकी कुर्सी अब खतरे में है। बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस के 140 प्रदेश सचिव हैं, जो हटाने के बाद सिर्फ 90 बचेंगे।

कांग्रेस दल में होगा बड़ा बदलाव

नगरीय निकाय चुनाव तक अभी बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए मंजूरी मिल गई है, जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। कांग्रेस अभी निकाय चुनाव की तैयारियां कर रही है। पार्टी में बदलाव के बजाए कई संगठनात्मक और राजनीतिक टास्क को पूरा करने पर जोर है। पार्टी की कोशिश है कि चुनावों तक पार्टी पूरी तरह से एक जुट होकर साथ रहे। विधानसभा और लोकसभा में अच्छे रिजल्ट नहीं आने पर छत्तीसगढ़ की डायरेक्ट दिल्ली से निगरानी हो रही है।

ऐसे पदाधिकारियों की कुर्सी खतरे में

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ सचिव पार्टी छोड़कर चले गए थे। कई सचिव पद पर बने तो रहे, लेकिन निष्क्रिय रहे। ऐसे कमजोर परफॉर्मेंस वाले पदाधिकारियों को भी हटाया जा सकता है। दिल्ली में तीन दिन पहले मोइली कमेटी के साथ प्रदेश नेताओं की मीटिंग हुई।

अंतिम चर्चा के दौरान प्रदेश नेताओं को सीधे संकेत दे दिए गए हैं। अब छत्तीसगढ़ के मामलों में AICC सीधे नजर रखेगी। कोई भी फैसले एकतरफा नहीं लिए जाएंगे। दिग्गज नेताओं की सहमति और चर्चा के बाद ही कोई भी सही फैसला लिया जाएगा।

Tags:
  • Sachin Pilot
  • Congress Party
  • Bhupesh Baghel
  • CG Congress President Deepak Baij
  • CG Congress
  • Chhattisgarh Congress party
  • Chhattisgarh Congress Committee in-charge Sachin Pilot
  • 50 Congress state secretaries removed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज