दरिंदगी की हदें पार... बस में 50 साल की महिला के साथ बलात्कार, नशीली फ्रूटी पिलाकर लूट ली आबरू

Raipur Rape Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के बस स्टैंड में खड़ी बस में 50 साल की महिला के साथ ड्राइवर ने बलात्कार किया। दरिंदे ने पहले महिला को नशीली फ्रूटी पिलाई, बेसुध हाेने के बाद उसका रेप किया।

Advertisment
author-image
Kanak Durga Jha
एडिट
New Update
50 year old woman raped in bus raipur bus stand
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

woman raped in Raipur Bus Stand : छत्तीसगढ़ की राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के बस स्टैंड में खड़ी बस में 50 साल की महिला के साथ ड्राइवर ने बलात्कार किया। दरिंदे ने पहले महिला को नशीली फ्रूटी पिलाई, बेसुध हाेने के बाद उसका रेप किया। हादसे से पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है। 

50 साल की महिला से रेप

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस (महिन्द्रा) में 50 साल की महिला के साथ रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इस वारदात में बस ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिलाया था। जब महिला बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।

रा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बलात्कार के आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने दिनभर महिला को अपने साथ ही रखा, उसे खाना खिलाया। पुलिस ने जानकारी दी कि, पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी।

इससे पहले काेंडागांव में हुआ गैंगरेप

छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में 19 साल की आदिवासी लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। वारदात के दौरान उसकी सहेली भाग निकली। आरोपियों में लड़की का बॉयफ्रेंड और उसके चार दोस्त शामिल हैं। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

rape case बस में 50 साल की महिला के साथ बलात्कार महिला के साथ बलात्कार 50 year old woman raped in bus raipur bus stand woman raped in bus raipur bus stand raipur bus stand rape case rape in raipur bus stand chhattisgarh rape case raipur rape case