जशपुर में हाथियों की दहशत... वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kanak Durga Jha | Jun 07, 2025, 16:18 IST
51 elephants create panic 10 villages Forest department issues alert the sootr
जशपुरनगर के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में 51 हाथियों का एक बड़ा दल आ चुका है। हाथियों का यह दल साजापानी के जंगल में था। इसे लेकर आसपास के 5 किलोमीटर में 10 गांव को वन विभाग ने अलर्ट रखा है।

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है। जशपुरनगर के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में 51 हाथियों का एक बड़ा दल आ चुका है। हाथियों का यह दल साजापानी के जंगल में था। इसे लेकर आसपास के 5 किलोमीटर में 10 गांव को वन विभाग ने अलर्ट रखा है। हाथियों के इस दल की वजह से दस गांव के ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणों रतजगा कर गांव की पहरेदारी कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त



ग्रामीणों ने रोक दी खेती

हाथियों की मौजूदगी की वजह से फिलहाल ग्रामीणों ने खेती रोक दी है। इन दिनों ग्रामीणों ने खरीफ की बुआई के लिए खेत जोतने का काम शुरू किया था। पर चूंकि ग्रामीणों के अधिकांश खेत जंगल से सटे हैं, इसलिए ग्रामीण जंगल नहीं जा रहे हैं। इधर वन विभाग द्वारा रोजाना गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...हाथी निकल गया पूंछ फंसी रह गई, प्रोफेसर बनने CGPSC करा रही लंबा इंतजार



हाथी मित्र दल के सदस्य और वन अमले के लोग हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाए हुए हैं। वर्तमान में इन हाथियों के गांव में घुसने की संभावना ज्यादा है। क्योंकि खेत खाली पड़े हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जंगल में हाथियों के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन पानी उपलब्ध है। यदि ग्रामीण दल के साथ ज्यादा छेड़खानी ना करे तो हाथी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। विभाग के मुताबिक इस दल में 32 नर, 16 मादा और 3 शावक हैं। शावकों की वजह से हाथी इधर-उधर बस्ती की ओर आ सकते हैं। यह दल सीतापुर के जंगल से साजापानी पहुंचा है।



ये खबर भी पढ़िए...11 हाथियों का आतंक... 2 बच्चों को कुचलकर मार डाला, दहशत में लोग



जमकर हो रही छेड़‌छाड़ पास जाकर ले रहे सेल्फी

वन विभाग की चेतावनी के बावजूद ग्रामीण हाथी को पास से देखने और अपने मोबाइल कैमरे में उसकी फोटो लेने के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हाथियों के दल से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़े होकर या बैठकर युवा फोटो लेते और वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। कई ग्रामीण हाथियों को बस्ती से दूर रखने के लिए बम पटाखे फोड़ रहे हैं। इससे दल विचलित हो रहा है। यदि ग्रामीणों की छेड़खानी पर नियंत्रण नहीं हुआ तो जान माल के नुकसान का डर बना हुआ है।



ये खबर भी पढ़िए...दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल को तैयार करने में भिलाई का बड़ा रोल, 12,432 टन लोहा दिया





छत्तीसगढ़ | जशपुर में जंगली हाथियों का आतंक | छत्तीसगढ़ में हाथी | छत्तीसगढ़ में हाथी की दहशत | छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात | जशपुर जंगली हाथी | छत्तीसगढ़ वन विभाग



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर में जंगली हाथियों का आतंक
  • छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक
  • छत्तीसगढ़ में हाथी
  • छत्तीसगढ़ में हाथी की दहशत
  • छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात
  • जशपुर जंगली हाथी
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग