11 हाथियों का आतंक... 2 बच्चों को कुचलकर मार डाला, दहशत में लोग

Kanak Durga Jha | Nov 11, 2024, 08:35 IST
Share
11 elephant Terror 2 children crushed death surajpur
11 elephant Terror 2 children crushed death surajpur

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथियों के गांव में घुसने से लोग दहशत में हैं। वहीं हाथियों के झुंड ने दो मासूमों को मौत के घाट उतार दिया है।

Chhattisgarh Elephant Attack : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर वन परिक्षेत्र के चितखई गांव में शनिवार रात हाथियों के झुंड ने एक पंडो जनजाति के परिवार पर हमला कर दो मासूम बच्चों को कुचलकर मार डाला। घटना के समय पंडो परिवार जंगल में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। जैसे ही हाथियों का झुंड झोपड़ी के पास पहुंचा, तो पति-पत्नी और तीन बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन उनके दो बच्चे, बिसू पंडो (11) और काजल, झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके और हाथियों ने उन्हें कुचल डाला।

झोपड़ी और अनाज भी किया तहस-नहस

हमले के बाद हाथियों ने झोपड़ी में रखे अनाज को खा लिया और झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह पास के गांव पहुंचे और रात वहीं बिताई। सुबह जब वे घटनास्थल पर लौटे, तो उन्होंने अपनी तहस-नहस झोपड़ी और दोनों बच्चों के शव पास में पड़े पाए।

UGC NET में शामिल हुआ 'आयुर्वेद बायोलॉजी'... जानिए पूरे नियम

हाथियों का आतंक जारी

प्रेमनगर के जंगलों में पिछले कई दिनों से 11 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग को इस घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लगातार हाथियों के हमलों से इलाके के लोग भयभीत हैं, और उन्हें किसी भी समय अपनी जान का खतरा बना रहता है।

अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए

यह घटना वन्यजीव-मानव संघर्ष का एक और दर्दनाक उदाहरण है, जो जंगलों में हाथियों और इंसानों के बीच घटती दूरी के कारण बढ़ता जा रहा है। वन विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।

धान पर बैन...धान की फसल करने वाले किसानों पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

मोबाइल चोरों का आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • death of villager in elephant attack
  • Elephant attack in Chhattisgarh
  • elephant attacked villagers
  • death in elephant attacks
  • cg elephant attack
  • chhattisgarh elephant attack
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट