साइंस कॉलेज में आपस में भिड़े ABVP और NSUI के कार्यकर्ता, शर्ट फाड़ते तक की मारपीट... लगाए गंभीर आरोप

Kanak Durga Jha | Sept 04, 2024, 12:18 IST
Share
ABVP and NSUI workers clashed with each other in science college
ABVP and NSUI workers clashed with each other in science college

रायपुर के साइंस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की। इस दौरान युवाओं ने शर्ट फटते तक एक दूसरे को पीटा। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के साइंस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की। इस दौरान युवाओं ने शर्ट फटते तक एक दूसरे को पीटा। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई एबीवीपी के सदस्यता अभियान के दौरान हुई। मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

एबीवीपी कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई। एबीवीपी ने शिकायत में बताया कि, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता साइंस कॉलेज पहुंचे थे। वे स्टूडेंट्स से बातचीत कर सदस्यता अभियान चला रहे थे। अभियान का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका आरोप था कि सदस्यता अभियान के बहाने में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई।

शर्ट फटते तक की मारपीट

एक-दूसरे पर आरोप लगते हुए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। फिर दोनों पक्ष एक दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 12-13 लड़के एक दूसरे को घेरकर पीट रहे हैं। मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट भी बुरी तरह फट गई। वहीं कुछ लड़कों के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के युवकों में थाने में भी जमकर हंगामा मचाया।

एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है। एबीवीपी रायपुर महानगर सहमंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से सदस्यता अभियान के लिए स्टूडेंट से बातचीत कर रहे थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। हमने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उनके गुंडई का हमने भी कड़ा जवाब दिया।

वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि - मारपीट को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता कॉलेज में जबरन स्टूडेंट्स को संगठन का मेंबर बना रहे थे। मेंबरशिप के बहाने पैसे वसूल रहे थे। इसका एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट की और थाने में फर्जी FIR दर्ज कराई। इतना ही नहीं एनएसयूआई ने यह भी आरोप लगाया है कि, चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए प्रशासन एबीवीपी कार्यकर्ताओं का साथ दे रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • ABVP and NSUI students
  • आपस में भिड़े ABVP और NSUI के कार्यकर्ता
  • रायपुर साइंस कॉलेज
  • raipur science college
  • ABVP and NSUI workers clashed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज