ACB ने मारा बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया RTE प्रभारी

Kanak Durga Jha | Oct 26, 2024, 09:42 IST
Share
ACB conducted big raid RTE in-charge red handed bribe
ACB conducted big raid RTE in-charge red handed bribe

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ में आरटीई प्रभारी और सहायक शिक्षक अरुण दुबे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ में आरटीई प्रभारी और सहायक शिक्षक अरुण दुबे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों की क्लेम राशि की फाइलें भेजने के एवज में रिश्वत मांगी थी।


ये है पूरा मामला

चकघर पटेल नामक व्यक्ति, जो जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं, ने ACB को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सत्र 2023-24 में आरटीई के तहत 44 प्राइवेट स्कूलों द्वारा दिए गए एडमिशन की क्लेम राशि के भुगतान हेतु फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय से डीपीआई कार्यालय रायपुर भेजने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में आरटीई प्रभारी अरुण दुबे ने प्रति स्कूल 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

छत्तीसगढ़ में उपद्रव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, देखें वीडियो

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने अरुण दुबे को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत, जब शिकायतकर्ता ने आरोपी को 50 हजार रुपये की पहली किश्त दी, तो ACB ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Save Hasdeo | Adani के कोयले में राख होता भारत का फेफड़ा | कटेंगे 10 लाख पेड़ !

CG News | अभी हसदेव सुलझा नहीं और सुलगने लगी भिलाई स्टील प्लांट की आग !

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

अरुण दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (पीसी एक्ट), 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। निजी स्कूलों के प्रबंधन और अन्य लाभार्थियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साहसी कदम बताया।

सीएम ने दिया दीपावली का तोहफा , महतारी वंदन के आज खाते में आएंगे पैसे

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • ACB raid
  • ACB का छापा
  • एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • ACB के छापे
  • ACB Raid In CG
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज