अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 245 हाईवा रेत जब्त

Harrison Masih | Published:
Share
action against illegal sand mining 245 sand trucks seized gariyaband the sootr
action against illegal sand mining 245 sand trucks seized gariyaband the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर गठित खनिज टास्क फोर्स टीम ने बीते दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 245 हाईवा रेत ढेरी जब्त की है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर गठित खनिज टास्क फोर्स टीम ने बीते दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 245 हाईवा रेत ढेरी जब्त की है। अवैध खनन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 600 ट्रैक्टर रेत, 50 से अधिक वाहन जब्त

दो दिन, चार जगह, बड़ी कार्रवाई

खनिज अधिकारी रोहित कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 और 20 जून को राजिम, बकली और चौबेबांधा क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान रेत के अवैध भंडारण के 4 प्रकरणों में भारी मात्रा में रेत जब्त की गई, जो 245 हाईवा रेत ढेरी के रूप में पाई गई।

इसके अलावा, अवैध रेत परिवहन के 5 मामलों में कार्रवाई की जा रही है, जिसमें 1 हाईवा और 4 ट्रैक्टर शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन के दौरान ग्रामीणों पर हमले का मामला, कांग्रेस ने बनाई जांच टीम

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

सभी मामलों में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2009, खान और खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957, और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खनिज विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध रेत कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे और नियमों के तहत जुर्माना व जब्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी रोहित कुमार साहू, खनिज सिपाही खिलेश्वर ध्रुव, नगर सैनिक भुवनेश्वर वर्मा, लाकेश साहू, तथा पुलिस विभाग की विशेष भूमिका रही।

खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई यह साबित करती है कि गरियाबंद जिला प्रशासन खनिज संपदा की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और अवैध खनन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। इससे जिले में खनिज माफियाओं के हौसले पस्त होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

अवैध रेत खनन पर कार्रवाई | 245 हाईवा रेत जब्त | गरियाबंद अवैध रेत खनन | illegal sand mining | chattisgarh sand mining

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • अवैध बजरी खनन
  • अवैध रेत खनन पर कार्रवाई
  • 245 हाईवा रेत जब्त
  • गरियाबंद अवैध रेत खनन
  • chattisgarh sand mining
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर