मोबाइल चोरों का आतंक... चोरी के बाद UPI के जरिए कर रहे अकाउंट खाली

Kanak Durga Jha | Dec 03, 2024, 08:15 IST
After mobile theft account emptied through UPI
अब जरूरी नहीं कि आपके फ़ोन पर किसी अंजान या स्पैम नंबर से कॉल आए तो ही ठगी हो सकती है। या फिर आप किसी गलत लिंक को क्लिक करें या ठगों की बातों में आकर किसी ग्रुप ने जुड़ जाएं तो ही ठगी हो सकती है।

अब जरूरी नहीं कि आपके फ़ोन पर किसी अंजान या स्पैम नंबर से कॉल आए तो ही ठगी हो सकती है। या फिर आप किसी गलत लिंक को क्लिक करें या ठगों की बातों में आकर किसी ग्रुप ने जुड़ जाएं तो ही ठगी हो सकती है। अब ठगों ने पैसे लूटने का नया जाल बिछाया है। साइबर ठग अब चोरी हुए मोबाइल से अकाउंट खाली कर रहे हैं।



SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...



चोरी हुए मोबाइल से लूट रहे पैसे

डिजिटल अरेस्ट करने वाले शातिरों से ज्यादा अब मोबाइल चोर आतंक मचा रहे हैं। ठग अब मोबाइल चोरी करने के बाद यूपीआई के जरिए अकाउंट से पैसे निकाल रहे हैं। गुम हुए सिम कार्ड का नाजायज फायदा उठाकर ठग बड़े आसानी से अकाउंट खाली कर रहे हैं। इस तरह के दर्जनों केस छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आए हैं। यहां ठग पहले लोगों का मोबाइल चोरी करते हैं। इसके बाद यूपीआई के जरिए अकाउंट खाली करते हैं।



छत्तीसगढ़ की महतरियों के खाते में आज आएंगे 1000 रुपए



रिटायर बैंक अधिकारी के उड़ा लिए पैसे


रिटायर बैंक अधिकारी दिनेश पांडेय रायपुर में स्थित महोबाबाजार मार्केट में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने के 48 घंटे बाद ही उनका अकाउंट खाली हो गया। शातिर ने उनके खाते से 1.72 लाख रुपए निकल गए। मामले में जब रिटायर बैंक अधिकारी थाने पहुंचे तब उन्हें जानकारी मिली कि चोरी हुए मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है।



चोरी हुए मोबाइल से पैसों का लेन-देन दूसरे राज्यों के खाते में किया गया। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इस तरह के कई मामले रायपुर से सामने आ चुके हैं। शातिर ठग पहले मोबाइल चोरी कर रहे हैं। इसके बाद दूसरे राज्य के खाते पर पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं।



BJP नेता ने 3 महीने पहले लगवाई कोविडशील्ड बूस्टर डोज,हार्ट अटैक से मौत



FAQ

  1. मोबाइल चोरी के आतंक से कैसे बचें ?
    अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो सबसे पहले आप थाने जाकर या सिम कार्ड के कंपनी जाकर इसकी शिकायत करें और अपना सिम कार्ड अतिशीघ्र ब्लॉक कराएं। इसके बाद थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराएं।
  2. मोबाइल चोरी के बाद कैसे ठगी की जा रही है ?
    शातिर ठग मोबाइल चोरी के बाद यूपीआई के जरिए अकाउंट खाली कर रहे हैं। चोरी होने के बाद यूपीआई के सहारे दूसरे राज्य के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।


टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला



Tags:
  • Cyber ​​crime
  • Raipur Crime News
  • cyber fraud complaints
  • crime news
  • Cyber ​​fraud
  • cyber fraud gang
  • Crime news The sootr
  • cyber crime in raipur
  • Cyber ​​crime news
  • cg crime news
  • cyber crimes
  • Cyber ​​Fraud Case
  • crime news today
  • chhattisgarh cyber crime
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
  • Cyber Crime In Chhattisgarh
  • Crime News Raipur