बस्तर दशहरा में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,सरेंडर्ड नक्सलियों से कर सकते हैं मुलाकात

Harrison Masih | Sept 27, 2025, 12:03 IST
Share
amit-shah-bastar-dussehra-visit-2025 the sootr
amit-shah-bastar-dussehra-visit-2025 the sootr

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा तय है। वे लालबाग मैदान की आमसभा और मुरिया दरबार में शामिल होंगे, लेकिन चर्चा इस बात की है कि क्या वे नक्सल मोर्चे पर जवानों और सरेंडर्ड नक्सलियों से भी मिलेंगे?

Amit Shah Bastar visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बहुप्रतीक्षित बस्तर दौरा 4 अक्टूबर को तय है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शाह इस दौरे पर बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव (Bastar Dussehra) के मुरिया दरबार में शामिल होंगे, और जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर दशहरा आज से शुरू... इसमें नहीं होता रावण दहन

नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह इस दौरान नक्सल प्रभावित इलाकों का भी जायजा ले सकते हैं। वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे और सरेंडर किए गए नक्सलियों से भी बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा वे अंदरूनी इलाकों से आए ग्रामीणों से भी संवाद करने की संभावना है। यह दौरा नक्सल उन्मूलन और शांति स्थापना की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज

न्योते पर दी थी हामी

बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप समेत समिति के अन्य सदस्यों ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया था। शाह ने आदिवासी संस्कृति और बस्तर की ऐतिहासिक परंपराओं से जुड़े इस पर्व को विशेष मानते हुए उसी समय आमंत्रण स्वीकार कर लिया था। उनकी सहमति के बाद बस्तर प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है और स्थानीय लोगों में भी उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा:

नक्सलवाद से मुक्त और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूमधाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।
इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि वे न केवल इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे, बल्कि बस्तर में चल रहे शांति और विकास कार्यों को लेकर भी संदेश देंगे।

ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की सफलता पर छत्तीसगढ़ के जवानों को अमित शाह ने किया सम्मानित

बस्तर दशहरा का महत्व

बस्तर दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम है। यह त्योहार लगभग 75 दिनों तक चलता है, जिसमें विभिन्न अनुष्ठान और पारंपरिक आयोजन होते हैं। इसे बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और आदिवासी समाज की आस्था का प्रतीक माना जाता है।

अमित शाह का बस्तर दौरा: जानिए मुख्य बातें

  1. 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे और जगदलपुर के लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।
  2. नक्सल मोर्चे पर फोकस – संभावना है कि शाह नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और सरेंडर्ड नक्सलियों से मुलाकात करेंगे।
  3. ग्रामीणों से संवाद – अंदरूनी इलाकों से आए ग्रामीणों से भी शाह बातचीत कर सकते हैं, जिससे शांति प्रक्रिया को बल मिलेगा।
  4. सोशल मीडिया पर उत्सुकता जताई – अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बस्तर दशहरा में शामिल होने की पुष्टि की और बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त व शांति की ओर अग्रसर बताया।
  5. सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व – 75 दिन चलने वाला बस्तर दशहरा आदिवासी संस्कृति की धरोहर है, और शाह की मौजूदगी इसे रणनीतिक व राजनीतिक दृष्टि से भी अहम बनाती है।
ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की सफलता पर छत्तीसगढ़ के जवानों को अमित शाह ने किया सम्मानित

राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से अहम दौरा

शाह का यह दौरा न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से, बल्कि राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लंबे समय से चल रही लड़ाई और शांति प्रक्रिया को देखते हुए शाह का बस्तर आगमन सुरक्षा बलों और आमजन के लिए बड़ा संदेश साबित हो सकता है।

Tags:
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • Bastar Dussehra
  • बस्तर दशहरा
  • अमित शाह का बस्तर दौरा
  • Amit Shah Bastar visit
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज