16 लाख गाय-भैंसें गुजरात में नहीं बस्तर में कैसे बांटेंगे, भूपेश बोले, सब कुछ अडानी को मिले यह मंजूर नहीं

Arun Tiwari | May 20, 2026, 15:52 IST
amit-shah-cow-buffalo-statement-bhupesh-baghel
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हर आदिवासी परिवार को गाय-भैंस देने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर के 16 लाख परिवारों के लिए इतनी गाय-भैंस कहां से लाई जाएंगी।

Raipur. छत्तीसगढ़ में अब गाय-भैंसों पर सियासत शुरू हो गई है। यह सियासत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान से शुरु हुई है जो जिसमें उन्होंने कहा था कि बस्तर के हर परिवार को एक एक गाय,भैंस देंगे। इससे बस्तर का विकास होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर तंज कसा है। बघेल ने कहा कि बस्तर में 16 लाख परिवार हैं। शाह 16 लाख गाय,भैंस कहां से लाकर देंगे।



इतनी भैंसें तो हरियाणा और गुजरात में नहीं होंगी। बघेल ने कहा कि पहले भी यह बात कही गई थी, लेकिन गाय की जगह बैल और बकरी दे दी गई। बघेल ने कहा कि शाह एक नंबर के झूठे हैं, उनको बस्तर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।



सियासत की गाय,भैंस :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अमित शाह ने कहा कि बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाएंगे। इसके लिए बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देंगे। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। अमित शाह के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में अब गाय-भैंस को लेकर सियासत तेज हो गई है।



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह की इस घोषणा पर तीखा हमला बोला है। रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में करीब 16 लाख परिवार हैं। ऐसे में सरकार आखिर 16 लाख गाय-भैंस कहां से लाएगी। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी संख्या में भैंसें तो हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में भी उपलब्ध नहीं होंगी।



शाह बताएं बस्तर में कितनों को जमीन दी :

भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह को यह बताना चाहिए कि 2024 के बाद बस्तर और अबूझमाड़ में कितने उद्योगपतियों को जमीन दी गई। सरकार इस पर श्वेत पत्र जारी करे। बघेल ने कहा कि वे उद्योगों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सब कुछ अडानी को मिले यह मंजूर नहीं। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खनिज के खजाने को अडानी,रुंगटा,जिंदल,वेदांता जैसे उद्योगपति खोदने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने की कोशिश की जा रही है।



मोदी देश के लिए हानिकारक :

बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी देश के लिए हानिकारक हैं। उनकी नीतियां देश को गरीबी के गर्त में ले जा रही हैं। आम आदमी परेशान है। बघेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर भी गंभीर आरोप लगाए। बघेल ने कहा कि अरुण साव बस्तर में भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बने हुए हैं।



बघेल ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर गए हैं। हमने नक्सल समस्या के अंत के लिए केंद्र सरकार का साथ दिया और अमित शाह ने उनकी तारीफ भी की। अब विजय शर्मा और उनके विभाग ने झूठे आंकड़े दिए। अमित शाह ने एक बार फिर झूठ बोला। बघेल ने कहा कि अब तो बीजेपी सरकार झूठ को रीसाइकिल कर बोल रही है क्योंकि उसके पास झूठ बोलने को भी कुछ नहीं रहा।



ये खबरें भी पढ़ें...

तीन साल में हो हर अपराध का निपटारा, अमित शाह बोले, केंद्र और राज्य के बीच डेढ़ हजार विवाद खत्म



जमीन को लेकर आदिवासियों के विरोध पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले इसी वजह से न खेती अच्छी हुई, न जीवन सुधरा



Amit Shah Bastar visit: अमित शाह के सामने विरोध टालने रद्द की गई जनसुनवाई, ताकि कोयला खदान पर न हो सरकार की किरकिरी



बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह लेंगे विष्णु, मोहन समेत 4 राज्यों के सीएम की बैठक



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • अमित शाह
  • बस्तर
  • गाय
  • भैंस
  • Amit Shah Bastar visit