Amit Shah Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, नक्सलियों के खिलाफ ले सकते है बड़ा एक्शन

Kanak Durga Jha | Aug 14, 2024, 15:32 IST
Share
Amit Shah Visit Chhattisgarh on 23 august
Amit Shah Visit Chhattisgarh on 23 august

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे। 23 अगस्त (दिन - शुक्रवार) को शाह रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा के दिग्गज नेताओं की विशेष बैठक लेंगे।

लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही पंचायत और निकाय चुनाव होने वाले हैं। पंचायत और निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। दोनों पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव की तैयारी कर रही है। वहीं इस साल प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव साल 2024 के अंतिम माह नवंबर-दिसंबर में हो सकता है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर दौरे पर आने वाले है।

रायपुर आ रहे अमित शाह

मिली जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे भाजपा के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि, बैठक में निगम चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही अमित शाह नक्सल मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ कोई मजबूत रणनीति बनाने की तैयार की जाएगी। सरकार नक्सलियों का खात्मा करने के लिए कोई विशेष अभियान भी चला सकती है।

दो-तीन साल में खत्म हो जाएगी नक्सली हिंसा - शाह

लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर कहा था, कि नक्सलवाद की समस्या अगले दो-तीन साल में खत्म हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के एक छोटे से क्षेत्र को छोड़कर समूचा देश इस खतरे से मुक्त हो चुका है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अब भी नक्सली सक्रिय हैं, क्योंकि पिछले पांच साल से राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा था कि पांच महीने पहले जब से राज्य में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने का काम शुरू हो गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • BJP
  • Amit Shah
  • Chhattisgarh politics
  • Chhattisgarh Politics News
  • Chhattisgarh politics रायपुर न्यूज
  • CG Politics
  • Amit Shah Visit Chhattisgarh
  • Amit Shah in CG
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच