बस्तर की इमली का स्वाद चख बोले अमित शाह, यहां की इमली खट्टी नहीं, मीठी
Arun Tiwari | May 18, 2026, 15:20 IST
amit-shah-visited-tamarind-processing-center
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर में शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा का उद्घाटन किया और इमली प्रोसेसिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की, जो इमली पल्प तैयार कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
Raipur. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्तर जिले के नेतानार गांव पहुंचकर शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर की प्रसिद्ध इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि बेहद मीठी है।
नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां स्व सहायता समूह की महिलाएं इमली से उच्च गुणवत्ता वाला पल्प तैयार कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की। गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह की सदस्य लंबी नाग ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद वे सालाना करीब एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी।
गृह मंत्री ने सेवा सेतु केंद्र का भी दौरा किया। यहां ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे आधार कार्ड, केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-आधार, आय, जाति और जन्म प्रमाण पत्र जैसी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नेतानार की निवासी सुखदेवी ने बताया कि पहले आधार संबंधी कार्यों के लिए उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही यह सुविधा मिलने लगी है। उन्होंने अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड भी यहीं बनवाया।
इसी तरह सोनामनी ने बताया कि वे लंबे समय से महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना चाहती थीं, लेकिन दूरी के कारण ऐसा नहीं कर पा रही थीं। गांव में केंद्र खुलने से अब यह काम आसानी से हो गया है।
सेवा केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाएं गांव में ही बैंकिंग सेवाएं जैसे पैसा जमा करना, निकासी, खाता खोलना, मोबाइल नंबर अपडेट और स्वयं सहायता समूहों के लिए क्रेडिट लिंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगी।
अमित शाह (Amit Shah Bastar visit) ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां महिलाओं को बेसिक और एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विजय कुमारी ने बताया कि इससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकेंगी। धान डेकी में ग्रामीण महिलाओं को धान प्रसंस्करण से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय बढ़ने के साथ-साथ धान की भूसी का उपयोग पशुओं के पौष्टिक आहार के रूप में भी किया जा सकेगा।
बस्तर की इमली चटनी को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, सुकमा की महिलाएं तैयार कर रहीं चटखारी चटनी
एमपी,सीजी और राजस्थान की सड़कों के पास बनेंगे आरोग्य वन, नेशनल हाइवे के किनारे लगेंगे आंवला, इमली और जामुन के पेड़
रायपुर से Dial-112 सेवा शुरू, अमित शाह ने दिखाई 400 इमरजेंसी वाहनों को हरी झंडी
बस्तर पर गृह मंत्री का फोकस, दो दिन तक हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां तैनात
बस्तर में इमली प्रोसेसिंग सेंटर:
आदिवासियों के लिए सेतु केंद्र:
इसी तरह सोनामनी ने बताया कि वे लंबे समय से महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना चाहती थीं, लेकिन दूरी के कारण ऐसा नहीं कर पा रही थीं। गांव में केंद्र खुलने से अब यह काम आसानी से हो गया है।
बैंक सखी की ट्रेनिंग:
अमित शाह (Amit Shah Bastar visit) ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां महिलाओं को बेसिक और एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विजय कुमारी ने बताया कि इससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकेंगी। धान डेकी में ग्रामीण महिलाओं को धान प्रसंस्करण से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय बढ़ने के साथ-साथ धान की भूसी का उपयोग पशुओं के पौष्टिक आहार के रूप में भी किया जा सकेगा।
यह खबरें भी पढ़े...
एमपी,सीजी और राजस्थान की सड़कों के पास बनेंगे आरोग्य वन, नेशनल हाइवे के किनारे लगेंगे आंवला, इमली और जामुन के पेड़
रायपुर से Dial-112 सेवा शुरू, अमित शाह ने दिखाई 400 इमरजेंसी वाहनों को हरी झंडी
बस्तर पर गृह मंत्री का फोकस, दो दिन तक हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां तैनात
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari