आर्मी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, अब शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
VINAY VERMA | Jul 14, 2026, 17:54 IST
आर्मी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026
भारतीय सेना भर्ती 2026 के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अग्निवीर, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा और अन्य पदों के लिए सफल अभ्यर्थी अब फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।
भारतीय सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) रायपुर के तहत आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
परीक्षा 1 से 12 जून 2026 तक प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों में हुई थी। 12 जुलाई को रिजल्ट जारी कर दिया गया। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गए हैं। परिणाम भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट और एआरओ रायपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
सीईई के जरिए कई श्रेणियों में भर्ती की जा रही है। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के पद भी शामिल हैं। अब लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट आने के बाद चयन प्रक्रिया खत्म नहीं हुई है। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक माप परीक्षण होगा। फिर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। हर चरण में तय मानकों पर खरा उतरना जरूरी रहेगा। किसी भी स्तर पर कमी मिलने पर अभ्यर्थी बाहर हो सकते हैं।
भर्ती रैलियों का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। हवलदार (आर्मी एजुकेशन) और जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक) पदों के लिए रैली 25 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी।
वहीं सिपाही फार्मा, सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों की भर्ती रैली जनवरी 2027 में होगी।
भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भर्ती रैली के प्रवेश-पत्र पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे। प्रवेश केवल उसी तारीख और समय पर मिलेगा, जो एडमिट कार्ड में दर्ज होगा। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
आधार से लिंक मोबाइल फोन भी साथ रखना होगा। सेना ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। किसी दलाल या झांसे में आने से बचने की अपील की गई है। किसी भी जानकारी के लिए न्यू रायपुर स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस से संपर्क किया जा सकता है।
इंडियन आर्मी भर्ती की क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग
पहली बार नागरिक क्षेत्र में 'सेना दिवस परेड', जयपुर में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य
Indian Army Recruitment: मेडिकल ऑफिसर बनने का शानदार मौका, डायरेक्ट होगा सिलेक्शन
परीक्षा 1 से 12 जून 2026 तक प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों में हुई थी। 12 जुलाई को रिजल्ट जारी कर दिया गया। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गए हैं। परिणाम भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट और एआरओ रायपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
अग्निवीर से लेकर नर्सिंग असिस्टेंट तक भर्ती
अब फिजिकल, दस्तावेज और मेडिकल की बारी
जुलाई से शुरू होंगी भर्ती रैलियां
वहीं सिपाही फार्मा, सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों की भर्ती रैली जनवरी 2027 में होगी।
एडमिट कार्ड, आधार लिंक मोबाइल जरूरी
आधार से लिंक मोबाइल फोन भी साथ रखना होगा। सेना ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। किसी दलाल या झांसे में आने से बचने की अपील की गई है। किसी भी जानकारी के लिए न्यू रायपुर स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस से संपर्क किया जा सकता है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में
अग्निवीर भर्ती रैली 2026-27 कब होगी?
रैली 25 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक होगी। अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा की रैली अक्टूबर 2026 में, जबकि अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन की भर्ती रैली जनवरी 2027 में आयोजित होगी। - आर्मी ARO CEE Result 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर या न्यू रायपुर स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO Raipur) के सूचना पटल पर अपना CEE Result 2026 देख सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग
पहली बार नागरिक क्षेत्र में 'सेना दिवस परेड', जयपुर में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य
Indian Army Recruitment: मेडिकल ऑफिसर बनने का शानदार मौका, डायरेक्ट होगा सिलेक्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari