नकली एशियन पेंट्स बनाने की फैक्ट्रियां पकड़ीं , संचालकों पर FIR दर्ज

Marut raj | Sept 20, 2024, 16:24 IST
Share
Asian Paints duplicate products factory caught Chhattisgarh the sootr
Asian Paints duplicate products factory caught Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के सिरगिट्टी स्थित रिमी कोटिंग इंडस्ट्रीज और अल्फा इंडस्ट्रीज में एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे थे। इन फैक्ट्रियों से ही नकली एशियन पेंट्स बाजार में बेचा जा रहा था।

रायपुर. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। राज्य में एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत उक्त फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जाने का मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास सिरगिट्टी क्षेत्र का है। फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ केस कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार मयूर विहार, दिल्ली में रहने वाले आनंद (28) की शिकायत पर पुलिस ने कॉपी राइट का केस दर्ज किया है। आनंद ने पुलिस को बताया कि कंपनी के पास उसके नकली प्रोडक्ट बेचे जाने की शिकायत पहुंची थी। आनंद को कंपनी ने नकली और असली प्रोडक्ट में पहचान करने की ट्रेनिंग दी हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की।

दो फैक्ट्रियों में बन रहा था नकली पेंट

आनंद ने अपने स्तर पर पता किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। उन्हें पता चला की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यह काम हो रहा है। बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित रिमी कोटिंग इंडस्ट्रीज और अल्फा इंडस्ट्रीज में एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं। इन फैक्ट्रियों से ही नकली एशियन पेंट्स बाजार में बेचा जा रहा था। आनंद की शिकायत पर पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • एशियन पेंट्स
  • Asian Paints
  • Asian Paints duplicate products
  • duplicate Asian Paints products
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज