शहीद ASP आकाश राव केस में बड़ी सफलता: IED ब्लास्ट में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार
Harrison Masih | Jul 08, 2025, 21:31 IST
ASP Akash Rao case SIA arrested One Naxalite involved in IED blast the sootr
ASP Akash Rao case: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 9 जून को हुए आईईडी विस्फोट, जिसमें एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए थे, उस मामले में एक नक्सली की गिरफ्तारी हुई है।
ASP Akash Rao case: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 9 जून को हुए आईईडी विस्फोट, जिसमें एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए थे, उस मामले में एक नक्सली की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी की पहचान सोढ़ी गंगा के रूप में हुई है, जिसे विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... शहीद ASP आकाश राव केस: SIA ने 7 संदिग्धों को लिया हिरासत में,मोबाइल से मिली बड़ी जानकारी
9 जून को सुकमा जिले के कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर पुलिस बल नक्सल विरोधी तलाशी अभियान पर निकला हुआ था। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे मौके पर ही शहीद हो गए थे। इस हमले में एसडीओपी कोंटा भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल
इस जघन्य हमले की जांच Special Investigation Agency (SIA) को सौंपी गई थी। एसआईए ने हाल ही में कोंटा क्षेत्र से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के दौरान सुराग मिला कि नक्सली सोढ़ी गंगा इस हमले में सीधे तौर पर संलिप्त था। जांच में यह भी सामने आया कि उसके पास आंध्र प्रदेश के सिम कार्ड वाले मोबाइल फोन मिले हैं, जो संचार के लिए नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में जवानों पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट और फायरिंग में CRPF के दो जवान घायल
गिरफ्तार नक्सली सोढ़ी गंगा ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने यह भी बताया कि हमले में और भी कई नक्सली शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है। SIA की टीम अन्य संलिप्त नक्सलियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पूछताछ के बाद एसआईए ने सोढ़ी गंगा को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी को मामले की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... 13 साल की उम्र में पिता बने नक्सली... बेटी ने पास किया नीट एग्जाम
SIA का कहना है कि घटना की साजिश और नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच तेजी से चल रही है। बाकी संदिग्धों से भी पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
ASP आकाश राव गिरपुंजे की शहादत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ कितनी गंभीर हैं, यह घटना उसकी एक कड़ी मिसाल है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा जताया था, और यह गिरफ्तारी उसी दिशा में अहम कदम है।
शहीद एएसपी आकाश राव | सुकमा IED ब्लास्ट | Sukma IED blast | SIA ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार | SIA action in ASP Akash Rao case | Naxalite arrested
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... शहीद ASP आकाश राव केस: SIA ने 7 संदिग्धों को लिया हिरासत में,मोबाइल से मिली बड़ी जानकारी
कैसे शहीद हुए ASP आकाश राव?
ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल
SIA की जांच में क्या हुआ खुलासा?
पूछताछ के दौरान सुराग मिला कि नक्सली सोढ़ी गंगा इस हमले में सीधे तौर पर संलिप्त था। जांच में यह भी सामने आया कि उसके पास आंध्र प्रदेश के सिम कार्ड वाले मोबाइल फोन मिले हैं, जो संचार के लिए नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में जवानों पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट और फायरिंग में CRPF के दो जवान घायल
आरोपी ने कबूली संलिप्तता, किए और खुलासे
न्यायालय में पेशी, भेजा गया जेल
ये खबर भी पढ़ें... 13 साल की उम्र में पिता बने नक्सली... बेटी ने पास किया नीट एग्जाम
जांच जारी, अन्य नक्सलियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
ASP आकाश राव गिरपुंजे की शहादत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ कितनी गंभीर हैं, यह घटना उसकी एक कड़ी मिसाल है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा जताया था, और यह गिरफ्तारी उसी दिशा में अहम कदम है।
शहीद एएसपी आकाश राव | सुकमा IED ब्लास्ट | Sukma IED blast | SIA ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार | SIA action in ASP Akash Rao case | Naxalite arrested
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman