छत्तीसगढ़ विधानसभा में भूपेश बघेल ने पूछे 89 सवाल, अमर अग्रवाल की परफॉर्मेंस जीरो
समझें क्या है पूरा मामला
- 13 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र
- कैसी रही विधायकों की परफॉर्मेंस
- बीजेपी सरकार के ढाई साल पूरे
- सरकार से अब तक पूछे गए साढ़े 12 हजार सवाल
- बीजेपी विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा
विष्णु सरकार बनने के बाद यह विधानसभा का 8 वां सत्र है जिसमें सवाल पूछे गए। बीजेपी सरकार को ढाई साल से ज्यादा वक्त हो गया है यानी सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है।
इन सत्रों में सरकार से साढ़े बारह हजार से ज्यादा सवाल पूछे गए। कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी के विधायक भी अपनी सरकार से सवाल पूछने में पीछे नहीं रहे।
वहीं कुछ विधायक ऐसे भी थे जिन्होंने महज कुछ सवाल पूछकर औपचारिकता ही पूरी की है। बीजेपी के एक विधायक ऐसे भी हैं जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा।
सरकार से पूछे साढ़े 12 हजार सवाल :
अब तक विधानसभा के 7 सत्र पूरे हो चुके हैं और यह मानसून सत्र आठवां है। अब तक सरकार से कुल 12559 सवाल पूछे गए हैं। इनमें कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सबसे ज्यादा सवाल पूछे हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के खिलाफ सिर्फ 89 सवाल ही उठाए हैं। हालांकि वे दूसरे विधायकों के सवालों में उनका सहयोग जरुर करते रहे हैं। बीजेपी के विधायक भी सरकार से सवाल पूछने में पीछे नहीं रहे हैं।
कभी कभी तो सरकार उनके जवाब देने में घिरी हुई नजर आती है। बीजेपी की तरफ से धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ने सबसे ज्यादा सवाल पूछे हैं। ये वो नेता हैं जिनके सवाल का जवाब देने के लिए मंत्रियों को पूरी तैयारी से आना पड़ता है।
यह विधायक कई बार सरकार को संकट में भी डाल देते हैं। बीजेपी के अमर अग्रवाल एकलौते ऐसे विधायक हैं जिन्होंने अब तक एक भी सवाल नहीं पूछा। सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले विधायक देखें तो इनमें बीजेपी के ही विधायक शामिल हैं।
कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस :
चरणदास महंत - 276
राघवेंद्र कुमार सिंह - 260
बालेश्वर साहू - 279
शेषराज हरवंश - 272
उमेश पटेल - 240
अंबिका मरकाम - 280
भूपेश बघेल - 89
भोलाराम साहू - 284
दलेश्वर साहू - 280
दिलीप लहरिया - 252
बीजेपी विधायकों का परफॉर्मेंस :
पुन्नुलाल मोहले - 283
धर्मजीत सिंह - 280
धरमलाल कौशिक - 284
सुशांत शुक्ला - 271
भावना बोहरा - 284
अजय चंद्राकर - 284
राजेश मूणत - 245
संपत अग्रवाल - 232
अनुज शर्मा - 237
मोतीलाल साहू - 202
इनका सबसे कमजोर प्रदर्शन :
अमर अग्रवाल,बीजेपी - 0
विक्रम उसेंडी,बीजेपी - 12
भूलन सिंह मरावी,बीजेपी - 17
भैयालाल राजवाड़े,बीजेपी - 18
उद्धेवरी पैकरा,बीजेपी - 23
रेणुका सिंह,बीजेपी - 24
विधायकों का रिपोर्ट कार्ड :
13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विपक्ष महंगाई, कानून-व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, रोजगार, शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
इस बार नकटी का मुद्दा भी अहम रहने वाला है। वहीं सत्ता पक्ष भी अपने कार्यों और उपलब्धियों को सदन में मजबूती से रखने की रणनीति बना रहा है। कुल मिलाकर यह सत्र हंगामेदार रहने वाला है। ऐसे में आठवां विधानसभा सत्र केवल नए सवालों और जवाबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि कार्यकाल के दूसरे हिस्से में सरकार और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही किस दिशा में आगे बढ़ती है।
विधानसभा में विधायकों की सक्रियता का यह रिपोर्ट कार्ड भी उनकी आगामी राजनीतिक भूमिका का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, नकटी पर भारी हंगामे के आसार
छत्तीसगढ़ की चिट्ठी : मानसून सत्र से पहले सवालों की बारिश
छत्तीसगढ़ मानसून सत्र:,कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर होगा निर्णय