बघेल का BJP-RSS पर वार, बोले - भाजपा ने नहीं मनाया आदिवासी दिवस
Kanak Durga Jha | Aug 11, 2025, 10:57 IST
Baghel attacks BJP RSS says BJP did not celebrate Tribal Day
Baghel attacks on BJP-RSS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार और RSS पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार ने कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।
बघेल के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था, लेकिन संघ कार्यालय से आदेश आने के बाद यह रद्द कर दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “विष्णुदेव साय शेषनाग की सैय्या पर सो रहे हैं।
भाजपा सरकार पर बिजली बिल बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बघेल ने कहा कि गरीब, किसान और आदिवासी सभी परेशान हैं, जबकि मुख्यमंत्री बेफिक्र बैठे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ में बिजली का बिल साय-साय बढ़ रहा है।”
बघेल ने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने 9 अगस्त 2019 को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद हर वर्ष राज्यभर में इस दिन कार्यक्रम आयोजित होते रहे। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने, आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद, इस साल किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बघेल के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था, लेकिन संघ कार्यालय से आदेश आने के बाद यह रद्द कर दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “विष्णुदेव साय शेषनाग की सैय्या पर सो रहे हैं।
आदिवासियों का रोजगार छीना जा रहा है - बघेल बघेल ने सम्मेलन में आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जो अधिकार सरकार ने पहले दिए थे, उनका लगातार हनन हो रहा है। पेशा कानून, वन अधिकार और पर्यावरण अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा। प्रदेश में आदिवासियों का रोजगार छीना जा रहा है और उनकी पहचान को मिटाने की कोशिश की जा रही है।
भूपेश बोले-RSS के आदेश पर भाजपा ने नहीं मनाया आदिवासीबघेल ने आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम न होने पर सरकार को घेराRSS पर आयोजन रद्द करने का आरोप लगाया पेशा कानून और वन अधिकार अधिनियम के उल्लंघन की बात कही बिजली बिल में बढ़ोतरी पर सरकार पर तंज कांग्रेस सरकार में हर साल आदिवासी दिवस का आयोजन हुआ |
भाजपा सरकार पर बिजली बिल बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बघेल ने कहा कि गरीब, किसान और आदिवासी सभी परेशान हैं, जबकि मुख्यमंत्री बेफिक्र बैठे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ में बिजली का बिल साय-साय बढ़ रहा है।”
आदिवासी दिवस पर भाजपा सरकार ने नहीं किया आयोजन - बघेल
FAQ
- भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि RSS के आदेश पर सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। - आदिवासी अधिकारों को लेकर बघेल की क्या चिंता है?
उनका कहना है कि पेशा कानून और वन अधिकार अधिनियम का पालन नहीं हो रहा, जिससे अधिकार छीने जा रहे हैं। - बिजली बिल को लेकर उन्होंने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि भाजपा की साय सरकार में बिजली का बिल लगातार “साय-साय” बढ़ रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman