बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला... छत्तीसगढ़ में मचा बवाल
Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 22:02 IST
Bajrang Dal burnt effigy Rahul Gandhi uproar Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बजरंग दल ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
मतांतरण और मानव तस्करी के मामले में दो ननों की गिरफ्तारी का विरोध कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी पर हिंदू कार्यकर्ताओं की निंदा करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल व विहिप ने दुर्ग-भिलाई में जगह-जगह प्रदर्शन किया।
इस दौरान बजरंगियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। बजरंगियों ने राहुल गांधी पर यह भी आरोप लगाया कि वे मतांतरण व मानव तस्करी के मामले में ननों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई को एकपक्षीय बताकर ननों का समर्थन कर रहे हैं।
भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस, दुर्ग के उरला, पटेल चौक सहित अन्य स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के रतन यादव, रवि निगम, सौरभ देवांगन सहित अन्य बजंरगी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।
दुर्ग ननों की गिरफ्तारी | दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी | छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस, दुर्ग के उरला, पटेल चौक सहित अन्य स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के रतन यादव, रवि निगम, सौरभ देवांगन सहित अन्य बजंरगी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।
प्रांताध्यक्ष को मिली धमकी बजरंग दल के प्रांताध्यक्ष रतन यादव ने शुक्रवार को मोहन नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की। उसने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया है कि मतांतरण के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने से मिशनरी के लोग परेशान हैं और उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। इस दौरान रतन के साथ बजरंग दल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
|
दुर्ग ननों की गिरफ्तारी | दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी | छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी
FAQ
- बजरंग दल ने राहुल गांधी का विरोध क्यों किया?
ननों की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी द्वारा कानूनी कार्रवाई को एकपक्षीय बताकर समर्थन देने के कारण। - किन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ?
भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस और दुर्ग के उरला, पटेल चौक आदि। - बजरंग दल के प्रांताध्यक्ष ने किस बात की शिकायत की?
उन्हें ईसाई मिशनरियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava