बीजेपी नेता गुप्ता ने पत्नी के साथ किया सुसाइड, जानिए मौत से पहले 3 साल के बेटे के साथ क्या किया

Ravi Singh | Published:
Yuva Morcha leader Rakesh Gupta
Yuva Morcha leader Rakesh Gupta
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राकेश गुप्ता ने अपनी पत्नी अंजु गुप्ता के साथ घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। जहर खाने से पत्नी की घर में ही मौत हो गई, वहीं राकेश ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

बलरामपुर ( Balrampur ) जिले के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजयुमो नेता ( BJYM leader ) ने अपनी पत्नी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राकेश गुप्ता ( Bharatiya Janata Yuva Morcha leader Rakesh Gupta ) ( 28 साल ) ने अपनी पत्नी अंजू गुप्ता ( 23 साल ) के साथ घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। जहर खाने से पत्नी की घर में ही मौत हो गई, वहीं राकेश ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।



गांव आकर खाया जहर


इस मामले में अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नही मिला है परिजनों ने बताया कि राकेश और अंजू अंबिकापुर ( Rakesh and Anju Ambikapur ) में रहते थे। मंगलवार 11 जून को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव आया हुआ था, जहां दोनों ने यह कदम उठाया लिया।



ये खबर भी पढ़ें...



नसबंदी के बाद IIT का कुत्ता गायब, मेनका गांधी की चिठ्ठी के बाद डॉक्टर सस्पेंड, कुत्ते को ढूंढने में जुटा निगम का अमला



सदमें में है परिवार


मामले में डिंडो पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल प्रसाद राजवाड़े का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। मौके से किसी प्रकार की कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



फ्री फायर गेम की लत : रिश्तेदारों से पैसे मांगकर खेलता था फ्री फायर गेम, लॉस होने पर किया सुसाइड



प्राइवेट अस्पताल में पीआर मैनेजर थे



राकेश गुप्ता BJYM के सनावल मंडल के पदाधिकारी थे। वह अंबिकापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में पीआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। राकेश गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव डिंडो पहुंचे। घर पहुंचकर उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की।



ये खबर भी पढ़ें...



सीएम मोहन यादव ओडिशा रवाना, नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह होंगे शामिल



कमरा बंद कर खाया जहर



राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी अंजू गुप्ता ने शाम करीब 4 बजे अपने 3 साल के बच्चे को चाचा के पास भेज दिया। फिर दोनों ने एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। तेज आवाज में उन्होंने कमरे का टीवी भी चलाया था।



ये खबर भी पढ़ें...



लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ, MP से खास कनेक्शन, नेवी चीफ भी हैं यहीं के



Tags:
  • Bharatiya Janata Yuva Morcha leader Rakesh Gupta
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राकेश गुप्ता
  • Rakesh and Anju Ambikapur
  • राकेश और अंजू अंबिकापुर
  • बीजेपी नेता सुसाइड
  • बीजेपी नेता आत्महत्या