मंत्री को गाली देने वाले कांग्रेस नेता का निकाला जुलूस...भेजा जेल

Marut raj | Mar 06, 2025, 15:28 IST
Share
Balrampur Congressं leader arrested abusing minister Ramvichar Netam the sootr
Balrampur Congressं leader arrested abusing minister Ramvichar Netam the sootr

Balrampur Congress leader arrested for abusing minister Ramvichar Netam : बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम को मंच से गाली देने वाले कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मो. बक्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Balrampur Congress leader arrested for abusing minister Ramvichar Netam : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम को मंच से गाली देने वाले कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मो. बक्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला। उस पर चुनाव के दिन 23 फरवरी को मतदान सामग्री लूटने की कोशिश और मतदानकर्मियों से गाली-गलौज करने का भी आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें.... छत्तीसगढ़ सरकार ने ढिल्लो को हेलीकॉप्टर किराए के 200 करोड़ रुपए दिए

परीक्षा सेंटर हटाए जाने पर किया था अभद्र भाषा का उपयोग

जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर ब्लॉक के जनपद क्षेत्र क्रमांक-12 से चुनाव जीतने वाले जनपद सदस्य मो. बक्स ने 26 फरवरी को रामचंद्रपुर में विजय जुलूस निकाला था। इसकी आमसभा में रामचंद्रपुर का परीक्षा सेंटर बदले जाने को लेकर मो. बक्स ने मंत्री रामविचार नेताम को लेकर कहा था कि ये लोगों को बेवकूफ समझता है। मंत्रीजी ने कहा था कि मो. बक्स चीटिंग करवाता था, सामूहिक नकल करवाता था। इसलिए यहां के सेंटर को उठाकर भथुआडामर, गाजर और लोधा में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें.... ऐसी हैवानियत को HC ने कहा - रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस नहीं, फांसी माफ

शासन, प्रशासन, फोर्स तुम्हारा...

बक्स ने आमसभा में मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि अरे $#%@...अरे बेवकूफ। मैं उनसे पूछना चाहता हूं। शासन तुम्हारा है..प्रशासन तुम्हारा है..फोर्स तुम्हारे हैं। मैं कैसे चीटिंग कराया ...। बेवकूफ समझता है यहां के लोगों को। पागल समझे हो। शासन तुम्हारा है। केंद्राध्यक्ष को सस्पेंड करना चाहिए। प्रिंसिपल को सस्पेंड करना चाहिए। सेंटर को यहीं लगाना चाहिए था। ये क्या तर्क है कि चीटिंग हो रही है तो सेंटर हटा दिए। कल थाने में अपराध हो जाए तो थाना को उठाकर हटा देना।

ये खबर भी पढ़ें.... BJP नेता मर्डर केस में NIA ने 4 को पकड़ा, कत्ल के बाद हो गए थे फरार

FAQ

  1. बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम को गाली देने वाले कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मो. बक्स को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया ?
    पुलिस ने मो. बक्स को मंच से मंत्री रामविचार नेताम को गाली देने के कारण गिरफ्तार किया। इसके अलावा, उस पर चुनाव के दिन मतदान सामग्री लूटने की कोशिश और मतदानकर्मियों से गाली-गलौज करने का आरोप भी था।
  2. मो. बक्स ने 26 फरवरी को विजय जुलूस में मंत्री रामविचार नेताम के बारे में क्या कहा था ?
    मो. बक्स ने विजय जुलूस में कहा था कि मंत्री रामविचार नेताम लोगों को बेवकूफ समझते हैं और उन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मंत्री ने कहा कि वह सामूहिक नकल कराते थे, इसलिए परीक्षा सेंटर को हटाकर अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया था।
  3. मो. बक्स ने विजय जुलूस में मंत्री को लेकर किस प्रकार की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था ?
    मो. बक्स ने विजय जुलूस में मंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया और उन्हें गाली देते हुए कहा था कि "अरे बेवकूफ... पागल समझे हो यहां के लोगों को"। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री और शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए थे।

ये खबर भी पढ़ें.... डिप्टी कलेक्टर होंगे गिरफ्तार... 324 करोड़ रुपए का घोटाला

Tags:
  • Balrampur News
  • बलरामपुर न्यूज
  • Ramvichar Netam
  • रामविचार नेताम
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • Chhattisgarh Congress leader arrested
  • balrampur news today
  • balrampur news live
  • chhattisgarh balrampur news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच