बीटेक करने के बाद नक्सली बना बसव राजू, LTTE से ली थी आतंक की पूरी ट्रेनिंग

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Basav Raju became Naxal after doing B.Tech training terrorism from LTTE
Basav Raju became Naxal after doing B.Tech training terrorism from LTTE

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में चल रहे बड़े ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों का सरदार यानी पोलित ब्यूरो के सदस्य बसव राजू का जवानों ने एनकाउंटर कर दिया।

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में चल रहे बड़े ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों का सरदार यानी पोलित ब्यूरो के सदस्य बसव राजू का जवानों ने एनकाउंटर कर दिया। बसव राजू नक्सली संगठन का चीफ था। यह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था। संगठन के चीफ बसव राजू ने अपने कई नाम रखे थे...गंगना, प्रकाश और बीआर।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने एक जवान की जान ली, बदले में 30 नक्सलियों को मार गिराया

बीटेक की पढ़ाई करने के बाद बन गया नक्सली

बसव राजू ने रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज वारंगल से बीटेक किया था। 1970 में उसने घर छोड़ दिया था। इसके बाद राजू नक्सलियों के संगठन से जुड़ गया था। राजू नक्सली संगठन से इतना प्रभावित था कि इसने श्रीलंका जाकर आतंक की ट्रेनिंग ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बासव राजू की उम्र 70 साल थी। इस पर एक करोड़ का इनाम था।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

लिट्टे से ली थी आतंक की ट्रेनिंग 1970 में राजू को नक्सली बनने का ऐसा भूत सवार था कि इसने श्रीलंका जाकर लिट्टे से ट्रेनिंग ली थी। लिट्टे के कैंप में उसने हर तरीके का बम बनाना सीखा। इसके साथ-साथ उसने एंबुश की ट्रेनिंग भी ली थी। चूंकि राजू ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, इसलिए वह बम बनाना जल्दी सीख गया। नक्सली संगठन में राजू बम बनाने में एक्सपर्ट था।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने एक जवान की जान ली, बदले में 30 नक्सलियों को मार गिराया

एक करोड़ का इनाम था घोषित

राजू नक्सली संगठन में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा और होशियार था, इस वजह से उसे नक्सलियों के संगठन का चीफ बनाया गया। बड़ी घटनाओं को सफलता दिलाने के लिए पूरी कूटनीति राजू ही तय करता था। राजू के कूटनीतियों से कई जवानों और निर्दोष ग्रामीणों की जान गई। बसव राजू पर जवानों ने एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में राजू की मौत से जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने एक जवान की जान ली, बदले में 30 नक्सलियों को मार गिराया



CG Naxal Attack | CG Naxal News | cg naxal terror | Chhattisgarh Naxal | Chhattisgarh Naxal attack | chhattisgarh naxal attack news | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalite | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite encounter | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxal News | नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ | अबूझमाड़ में नक्सली-पुलिस के बीच मुठभेड़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Naxalite
  • नक्सली
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • अबूझमाड़
  • नक्सल प्रभावित अबूझमाड़
  • chhattisgarh naxal attack news
  • CG Naxal News
  • CG Naxal Attack
  • Chhattisgarh Naxalite encounter
  • Chhattisgarh Naxal News
  • अबूझमाड़ में नक्सली-पुलिस के बीच मुठभेड़
  • cg naxal terror
  • chhattisgarh naxal area
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर