पत्रकार चंद्राकर को कुल्हाड़ी से काटा, टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई

Marut raj | Jan 04, 2025, 13:24 IST
Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case the sootr
Bastar journalist Mohan Chandrakar murder case : बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया।

Bastar journalist Mohan Chandrakar murder case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया। हत्या के बाद मुकेश की लाश को बैडमिंटन कोर्ट कैंपस में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। टैंक को 4 इंच कंक्रीट से ढलाई करके पैक कर दिया गया।



नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए



एक जनवरी से लापता थे पत्रकार चंद्राकर

दरअसल, मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।



IIIT-NIT में टॉपर्स को सबसे ज्यादा तो दूर उल्टा बहुत कम मिल रहा पैकेज



ठेकेदार के कैंपस में मिला शव

शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, 120 करोड़ की लागत से नेलशनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क बनी है।



शहद हो रही कड़वी , आलू-मिर्ची की वजह से मर रहीं मधुमक्खियां



करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर से आए अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इसी बात से ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्य इनसे खफा थे। हत्याकांड में पुलिस के संदेह के दायरे में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और सुरेश के भाई रितेश चंद्राकर हैं।



जेपी सीमेंट फैक्ट्री की संपत्ति होगी कुर्क, 8 करोड़ नहीं दे पाई कंपनी





Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • बस्तर न्यूज इन हिंदी
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • journalist Mukesh Chandrakar