राष्ट्रपति दौपदी मूर्मू और गृह मंत्री अमित शाह फरवरी में आएंगे छग, बस्तर पंडुम में खिलाड़ियों का रिकॉर्ड पंजीयन
VINAY VERMA | Published:
bastar-pandum-2026-final-rashtrapati-droupadi-murmu-amit-shah-visit
छत्तीसगढ़ में 7 फरवरी से बस्तर पंडुम 2026 के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस साल रिकॉर्ड 50,026 खिलाड़ियों ने पंजीयन किया है।
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ में 7 फरवरी से बस्तर पंडुम 2026 के फाइनल मुकाबले शुरू होंगे।
- उद्घाटन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।
- 9 फरवरी को समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
- इस साल रिकॉर्ड 50,026 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है।
- आयोजन का उद्देश्य बस्तर की जनजातीय संस्कृति, खेल प्रतिभा और पारंपरिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
NEWS IN DETAIL
इसी दिन से बस्तर पंडुम 2026 के फाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी, जो 7, 8 और 9 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
इस भव्य आयोजन का उद्घाटन सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जबकि 9 फरवरी को समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं- बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था
खेल प्रतिभा को निखारने आयोजन
फाइनल चरण में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर पूरे बस्तर अंचल में उत्साह का माहौल है।
ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले लगेगी सीएस की क्लास, उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को देंगे सीख
500026 खिलाड़ियों का पंजीयन
पिछले साल खिलाड़ियों की संख्या जहां 27 हजार थी जो इस वर्ष बढ़कर 50,026 हो गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
खेल, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागी बस्तर की पहचान को मंच पर जीवंत करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगीPresident Draupadi Murmu: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगी शामिल
जिला स्तर पर चल रहा आयोजन
इसके बाद 7 से 9 फरवरी तक जगदलपुर में फाइनल का आयोजन होगा। जिसमें राष्ट्रपति शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वे स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं और बस्तर की संस्कृति से उनका विशेष जुड़ाव रहा है
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का समापन सत्र में शामिल होना बस्तर क्षेत्र में शांति, विकास और खेल-संस्कृति को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़... विधायकों को करेंगी संबोधित
सरकार कर रही तैयारी
बस्तर पंडुम का यह फाइनल आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता, बल्कि बस्तर की अस्मिता और सांस्कृतिक शक्ति का उत्सव बनकर उभरने जा रहा है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari