छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज के अमित शाह से आठ सवाल, बोले– आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा केवल ढोंग है

Shivam Dubey | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज के अमित शाह से आठ सवाल, बोले– आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा केवल ढोंग है
छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज के अमित शाह से आठ सवाल, बोले– आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा केवल ढोंग है

दंतेवाड़ा से बीजेपी 12 सितंबर को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दंतेवाड़ा आ रहें हैं। अमित शाह के दौरे से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अमित शाह से पांच सवाल पूछे हैं

नितिन मिश्रा, BASTAR. दंतेवाड़ा से बीजेपी 12 सितंबर को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दंतेवाड़ा आ रहें हैं। अमित शाह के दौरे से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अमित शाह से आठ सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा केवल ढोंग है। यह सब नौटंकी करने के लिए है। अमित शाह बताएं कि आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा।

क्या कहा है पीसीसी चीफ ने

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले कुछ सवाल पूछे हैं। उन्होंने बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की नकल बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। क्या बीजेपी नगरनार प्लांट को बेचने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। या फिर नंदराज पहाड़ को बेचने के लिए। बस्तर से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा ढोंग हैं, ये केवल नौटंकी करने के लिए कर रहें हैं।

ये हैं आठ सवाल

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ये आठ सवाल पूछे हैं–

1. आरक्षण विधेयक कब तक लंबित रहेगा। अमित शाह जवाब दें आदिवासियों का 76 प्रतिशत आरक्षण जब तक हस्ताक्षर होगा।

2.नगरनार प्लांट क्यों बेच रहें हैं?उद्योगपति मित्रों को क्यों बेचना चाहती है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। यह कब बंद होगी। क्या अमित शाह नगरनार को बेचने से रोकेंगे?

3. नंदराज पहाड़ की लीज केंद्र सरकार रद्द क्यों नहीं कर रही है? क्या नंदराज पहाड़ की लीज को रद्द करेंगे।

4.एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं आ रहा है।

5. दल्लीराजा रेललाइन का काम क्यों शुरू नहीं हो पा रहा है?

6. भारतमाला परियोजना रोड को जगदलपुर से क्यों नही जोड़ा जा रहा?

7. मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया?

8. झीरम की फाइल एनआईए राज्य की एसआईटी को क्यों वापस नहीं कर रही?

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • कांग्रेस छत्तीसगढ़
  • Deepak Baij
  • दीपक बैज
  • INC Chhattisgarh
  • Mohan Markam
  • मोहन मरकाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच