बस्तर में 24 घंटे में 69 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 करोड़ का था इनाम, DGP कॉन्फ्रेंस से पहले सरकार की बड़ी सफलता
Sanjay Dhiman | Updated:
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर 69 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें 2 करोड़ रुपए के इनामी शामिल हैं। बीजापुर और नारायणपुर में सरेंडर करने वालों में महिलाएं भी हैं। सरकार ने इनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की।
BASTAR.बस्तर में 24 घंटे के भीतर कुल 69 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें 41 नक्सली बीजापुर में और 28 नक्सली नारायणपुर में शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर भारी-भरकम इनाम घोषित था, जो कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का था। इस सामुहिक सरेंडर को रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस से पहले सरकार की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
बीजापुर में 41
बीजापुर में 41 नक्सलियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। इनमें 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। इन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपए का इनाम था। बीजापुर के SP डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में PLGA बटालियन के सदस्य और अन्य कई नक्सली संगठन के लोग शामिल थे।
इन नक्सलियों में कुछ ऐसे नेता थे जिनका नाम लंबे समय से चल रहा था। इनमें पंडरू हपका, बंदी हपका, लक्खू कोरसा और बदरू पुनेम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
यह खबरें भी पढ़ें...
नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार! केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला, MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को लिखा पत्र
इंडिया गेट पर कु्ख्यात नक्सली हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बोले बस्तर आकर देखें सच्चाई
मंगलवार को नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 19 महिला नक्सली और 9 पुरुष नक्सली थे। इन नक्सलियों ने IG सुंदरराज पी और अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने हथियार डाले।
बीजापुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य के तौर पर की गई है। इनमें ACM, प्लाटून और एरिया कमेटी पार्टी मेंबर, मिलिशिया प्लाटून कमांडर और डिप्टी कमांडर शामिल हैं।
SP डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने ने इसे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का असर बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के परिवार भी यहीं चाहते है कि उनके लोग समाज में लौटें। राज्य सरकार ने इन नक्सलियों का पुनर्वास करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन नक्सलियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंडिया गेट पर नक्सली लीडर हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, 12 छात्रों पर मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच
नक्सली हिड़मा एनकाउंटर पर दिग्विजय के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार बोले- जनता से माफी मांगें
जनवरी 2025 के आंकड़ों के अनुसार, बस्तर में अब तक कुल 528 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 560 ने सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इस दौरान 144 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। इसके अलावा, जनवरी 2024 से अब तक 790 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 1,031 गिरफ्तार हुए हैं और 202 मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
बीजापुर में 41 नक्सलियों का सरेंडर
इन नक्सलियों में कुछ ऐसे नेता थे जिनका नाम लंबे समय से चल रहा था। इनमें पंडरू हपका, बंदी हपका, लक्खू कोरसा और बदरू पुनेम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
यह खबरें भी पढ़ें...
नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार! केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला, MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को लिखा पत्र
इंडिया गेट पर कु्ख्यात नक्सली हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बोले बस्तर आकर देखें सच्चाई
बस्तर में नक्सलियों के सामूहिक सरेंडर...
|
नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान
सरेंडर करने के बाद पुनर्वास की प्रक्रिया
यह खबरें भी पढ़ें...
इंडिया गेट पर नक्सली लीडर हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, 12 छात्रों पर मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच
नक्सली हिड़मा एनकाउंटर पर दिग्विजय के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार बोले- जनता से माफी मांगें
जनवरी से अब तक के आंकड़े
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
By Arun Tiwari
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
By Ashish Bhardwaj
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
By Harrison Masih
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
By Aman Vaishnav