स्वेटर, कंबल से नहीं चलेगा काम, इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में जल्द ही हड्डी कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश के कई जिलों के तापमान में अगले 48 घंटे में भारी गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ जाएगी। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर गया। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट का यह सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम के चलते रातें ठंडी हो रही हैं।
पूर्व CM भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी, विधायक ने थाने में की शिकायत
यहां का पारा गिरा
उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सर्दी का प्रकोप सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे चला गया है। बलरामपुर शुक्रवार को 10.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके विपरीत, सुकमा 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान के रूप में दर्ज हुआ।
LIC Policy का ऐसे भी लिया जाता फर्जी क्लेम , चाचा-भतीजे की जोड़ी पकड़ी
सरगुजा संभाग के मौसम में अगले 5 दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है। यहां का न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है। आज यानी 16 नवंबर शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।
घूसखोर डिप्टी कलेक्टर रंगेहाथ पकड़ा तो लोगों ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न
FAQ
- छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा और सबसे गर्म स्थान कौन-सा रहा?
बलरामपुर 10.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि सुकमा 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। - सरगुजा संभाग में ठंड का क्या हाल है?
सरगुजा संभाग सबसे ठंडा क्षेत्र है। यहां के जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे है। बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में सर्दी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। - राजधानी रायपुर में मौसम कैसा रहेगा?
रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। रातें ठंडी होंगी, लेकिन दिन का मौसम साफ और सामान्य रहेगा।
स्कूल में पटाखा ले जाना पड़ा भारी, प्राचार्य ने कर दी बच्चे की ऐसी हालत