एमपी में दिवाली के बाद और बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में भी लुढ़का पारा, जानें राजस्थान में मौसम के क्या हैं हाल...

Aman Vaishnav | Nov 07, 2026, 06:54 IST
Share
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रात का पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है, जबकि राजस्थान में दिन की धूप के बीच मौसम साफ बना हुआ है।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रात का पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है, जबकि राजस्थान में दिन की धूप के बीच मौसम साफ बना हुआ है।

मध्यप्रदेश में दिवाली के बाद ठंड जोर पकड़ेगी। अगले चार दिनों में रात का पारा 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के भीतर तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास बना हुआ है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 07 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। ऐसे में कई शहरों में रात का पारा 10 से 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

बीती रात इंदौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर और दमोह में 12.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 12.6 डिग्री और उमरिया में 12.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं भोपाल और पचमढ़ी में रात का पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन के तापमान की बात करें तो अमरकंटक, पचमढ़ी, मलाजखंड, बैतूल, शिवपुरी और करौंदी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे कम रहा। वहीं छिंदवाड़ा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं दिवाली यानी 8 नवंबर को भी बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहने से त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी नहीं होगी।

MP, CG, Rajasthan Weather: नवंबर में बदलेगा मौसम, कहीं ठंड तो कहीं बारिश का अलर्ट | MP, CG, Rajasthan Weather: Weather to change in November, alert for cold in some places and rain in others
एमपी में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में गर्मी अब भी बरकरार, छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार
06 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
नवंबर का महीना शुरू होते ही मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर आ चुका है। कहीं रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं, तो कहीं दिन की तपिश अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। आइए जानते हैं कि आपके शहर और राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

पिछले 10 साल के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड बढ़ने लगती है। इस बार भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

नवंबर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। इन इलाकों में उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात में ठंड बढ़ेगी।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 7 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं अगले तीन दिनों में रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या अन्य मौसमी गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है।

तीन दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी नवंबर के दूसरे सप्ताह में रात के समय ठंड बढ़ने लगेगी। हालांकि दिन में मौसम सामान्य बना रह सकता है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।

रायपुर में 31 डिग्री रहा दिन का तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रायपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, माना में 20.1 डिग्री, बिलासपुर में 18.7 डिग्री, पेंड्रारोड में 15.6 डिग्री और दुर्ग में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों से साफ है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात के समय ठंड का असर ज्यादा है।

MP, CG, Rajasthan Weather: नवंबर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं ठंड तो कहीं बारिश का अलर्ट | MP, CG, Rajasthan Weather: Weather changes in November, cold in some places, rain alert in others
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
नवंबर का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप खिल रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु के कमजोर पड़ने से बने सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है।

7 से 12 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 से 12 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 07 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में रात के तापमान में गिरावट आई है।

शुक्रवार को अजमेर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। वहीं अलवर में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

माउंट आबू सबसे ठंडा, बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी

पिछले 24 घंटे में बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर के अलावा जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और पाली में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

वहीं रात के समय माउंट आबू सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में रात का पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

MP, CG, Rajasthan Weather: चक्रवात मुरासु का असर खत्म, धनतेरस-दिवाली पर साफ रहेगा मौसम, ठंड की दस्तक | MP, CG, Rajasthan Weather: Cyclone Murasu's effect ends, clear weather for Dhanteras-Diwali, onset of cold
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब कमजोर पड़ गया है। दोनों राज्यों में धनतेरस और दिवाली के दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं राजस्थान में भी अगले एक हफ्ते तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप निकलेगी। वहीं कुछ शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: शुक्रवार को जयपुर में दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली। शहर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक जयपुर में मौसम साफ रहेगा।

उदयपुर: शुक्रवार को उदयपुर में दिनभर तेज धूप रही और हल्की गर्मी महसूस हुई। वहीं सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई। यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री का अंतर रहा।

अजमेर: शुक्रवार को अजमेर में मौसम साफ रहा। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की ठंडक रही, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हुई। शाम होते ही तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई।

अलवर: शुक्रवार को अलवर में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहा। यहां दोपहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री के आसपास रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज: दिन में धूप, रात में हल्की ठंड, 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान | Rajasthan Weather Changes: Sunshine during the day, light cold at night, clear skies for 3-4 days
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
02 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जबकि रात का पारा बढ़ने से ठंड का असर फिलहाल थोड़ा कम हुआ है। रविवार को बाड़मेर को छोड़कर सभी शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिन तक प्रदेश में आसमान साफ रहने और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • weather update
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए