सस्ती बीयर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर! पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

Rajesh Lahoti | Mar 09, 2026, 10:09 IST
beer sticker controversy bhupesh baghel cg
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि सस्ती गोल्डन प्राइड बीयर के कैन, जो एक्सपायरी हो चुके हैं, पर 7 हिल्स बीयर का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा है। दोनों की कीमत में काफी ज़्यादा अंतर है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर राज्य में कथित शराब सिंडिकेट और गड़बड़ी का आरोप लगाया है।



सस्ती पर महंगी बीयर का स्टीकर लगाने का आरोप

भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में दावा किया कि सस्ती और एक्सपायरी बीयर गोल्डन प्राइड के कैन पर महंगी 7 हिल्स बीयर का स्टीकर लगाया जा रहा है। वहीं, इसे दुकानों में महंगे दाम पर बेचा जा रहा है।



सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कथित तौर पर बीयर के कैन पर अलग ब्रांड का स्टीकर दिखाई देने की बात कही गई है। बघेल ने इसे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।



दोनों बीयर की कीमत में अंतर

एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में जो दोनों ब्रांड दिखाए गए हैं। इनकी कीमत में बड़ा अंतर है। ऐसे में सस्ती बीयर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर लगाकर उपभोक्ताओं से प्रति कैन अतिरिक्त वसूली की जा रही है।



जांच की मांग

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और शराब व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी का मामला है।



FAQ

  1. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीयर को लेकर क्या आरोप लगाया है?
    भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि सस्ती बीयर के कैन पर महंगी बीयर का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा है।
  2. सस्ती बीयर के मामले में क्या मांग की गई है?
    भूपेश बघेल ने इस मामले की जांच कराने और शराब दुकानों में कथित गड़बड़ी की पड़ताल करने की मांग की है।
  3. दोनों सस्ती और महंगी बीयर की कीमत में कितना अंतर है?
    दोनों बीयर की कीमत में लगभग 40–50 रुपए का अंतर है।

ये खबर भी पढ़िए...



सीजी में सचिवालय सेवा के 46 अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन, देखें लिस्ट



पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवानदास और पंत, सीजी से गोडबोले को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट



सीजी में बढ़ रहे हिंदू-ईसाई विवाद? 5 साल में 200 से ज्यादा घटनाएं



पेपर लीक मामला: दिनेश खोड़निया के ठिकानों पर सीजीएसटी की कार्रवाई, पेपर लीक से जुड़ा माना जा रहा मामला



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • सोशल मीडिया
  • बीयर
  • शराब बिक्री