सीजी में सचिवालय सेवा के 46 अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन, देखें लिस्ट
VINAY VERMA | Published:
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इसमें अवर सचिव, स्टॉफ ऑफिसर और निज सचिवों के नाम शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय के कई अधिकारियों को पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है।
- अवर सचिव घनश्याम लाल साहू को प्रमोट कर अब उप सचिव बना दिया गया।
- धनंजय मिश्रा और शेख सलीम समेत 6 अफसर अब वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर बने।
- बिजेश वर्मा और मोहन दास साहू सहित 4 निज सचिव स्टॉफ ऑफिसर बने।
- वोनित वर्मा और चंदन गुप्ता समेत 5 निज सहायकों को निज सचिव बनाया।
NEWS IN DETAIL
यह फैसला नवा रायपुर के महानदी भवन से लिया गया है। इस आदेश के बाद कई अधिकारियों की सैलरी और रुतबा दोनों बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने साफ किया है कि यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सली ढेर होने की खबर
यहां देखें प्रमोशन लिस्ट
घनश्याम लाल साहू बने उप सचिव: विभाग में बढ़ी ताकत
अब सरकार ने उन्हें प्रमोट करके 'उप सचिव' बना दिया है। उनकी नई सैलरी मैट्रिक्स लेवल-14 के हिसाब से 79,900 रुपए से लेकर 2,11,700 रुपए तक होगी। हालांकि, उनकी वरिष्ठता पर इस प्रमोशन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।
स्टॉफ ऑफिसर्स और निज सचिवों को प्रमोशन
साथ ही, बिजेश कुमार वर्मा और मोहन दास साहू जैसे 4 निज सचिवों को भी प्रमोट किया गया है। इन सभी को अब स्टॉफ ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों का नया वेतनमान अब लेवल-13 के अनुसार तय किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें..
रायपुर में रसोइयों की हड़ताल बनी जानलेवा, 2 महिलाओं की जान गई, सरकार की सफाई हम नहीं मौत का कारण
रायपुर में राज्यपाल और बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा, डॉग स्क्वॉड रहेगा मुख्य आकर्षण
प्रशासनिक सर्जरी: छोटे पदों से बड़े पदों तक का सफर
ये सभी आदेश राज्यपाल के नाम से अवर सचिव मनराखन भूआर्य ने जारी किए हैं। इन बदलावों से उम्मीद है कि मंत्रालय के कामकाज में और तेजी आएगी। सभी प्रमोट हुए अधिकारी अपने नए पदों पर जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari