मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक

Marut raj | Dec 09, 2024, 17:29 IST
Symbolic internet image.
Bees attack Korba district : मधुमक्खियों का हमला इतना खतरनाक था कि आधा दर्जन से जयादा लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।


Bees attack Korba district : मधुमक्खियों के जानलेवा हमले का मामला सामने आ रहा है। मधुमक्खियों का हमला इतना खतरनाक था कि आधा दर्जन से जयादा लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कोरबा जिले की है।



बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी



संभलने का मौका नहीं मिल सका

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में दादर खुर्द आता है। यहां पर तिवारी चाल के पास मधुमक्खियों ने राहगीरों और मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 15 मिनट बाद जब मधुमक्खियां शांत हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली। मधुमक्खियों के हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी



सोमवार दोपहर की घटना

घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी बिरसाय अपने साथी द्वारिका प्रसाद के साथ दादर खुर्द में किराए के मकान में रहता है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। ठेकेदार ने इन्हें गड्ढा खोदने का काम दिया था। इसके लिए दोनों मजदूर जगह देखने जा रहे थे।



ठंड का हुआ The End ! मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने फिर से चौंकाया



इस दौरान जैसे ही वे तिवारी चाल के पास पहुंचे तो लोग भागते नजर आए। इससे पहले कि बिरसाय और द्वारिका कुछ समझ पाते मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जब उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो वे मौके पर ही बैठ गए। थोड़ी देर बाद मधुमक्खियां शांत हो गईं। इस बीच मधुमक्खियों के हमले से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



रायपुर के इन SPA सेंटरों में हो रहा जिस्मफरोशी का धंधा



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Korba News
  • कोरबा न्यूज
  • Bees attacked
  • मधुमक्खियों ने किया हमला
  • honey bees attack
  • कोरबा न्यूज इन हिंदी
  • korba news in hindi
  • मधुमक्खियों का हमला
  • cg news in hindi
  • मधुमक्खियों का जनलेवा हमला
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today