भिलाई स्टील प्लांट में आपस में टकराईं क्रेनें , एक कर्मचारी की मौत
Marut raj | Oct 11, 2024, 17:40 IST
Bhilai Steel Plant Crane Accident Raipur the sootr
Bhilai Steel Plant Accident : जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर खोलते हुए कच्चे लोहे को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाता है। प्लांट का यह बहुत ही संवेदनशील हिस्सा होता है।
Bhilai Steel Plant Accident : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है। प्लांट में क्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी ठेके पर काम करता था। हादसा भिलाई स्टील प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ है। यह खुलासा फैक्ट्री एक्ट के तहत की गई सुरक्षा अधिकारी की जांच में हुआ है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिलेट यार्ड में 28 नंबर और 32 नंबर क्रेन की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर में क्रेन नंबर 28 का 150 किलो का स्टॉपर बसंत नाम के ठेके के कर्मचारी पर गिर गया। बसंत हेलमेट पहने हुए थे, इसके बाद भी उनका सिर फट गया।
बताया गया है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर खोलते हुए कच्चे लोहे को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाता है। प्लांट का यह बहुत ही संवेदनशील हिस्सा होता है। इस जगह पर क्रेनों की आपस में टक्कर होना बहुत बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
सुरक्षा अधिकारी प्रवीण दीवान की जांच में सामने आया है कि यह हादसा प्लांट प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ है। इस संबंध में एसएमएस-3 के मैनेजर प्रमोद सिंह और अक्कूपायर अंजनी कुमार को नोटिस जारी किया जा रहा है। जवाब संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ लेबर कोर्ट में केस दर्ज किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लांट में 60 साल पुरानी क्रेनों का उपयोग किया जा रहा है। इनमें कई क्रेन 1965 की हैं, जबकि एक क्रेन की औसत आयु 15 साल होती है। अत्यधिक खतरे वाला काम होने की वजह से 15 साल पुरानी क्रेन को कबाड़ घोषित कर दिया जाता है।
150 किलो का का स्टॉपर 25 फीट ऊपर से गिरा
बताया गया है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर खोलते हुए कच्चे लोहे को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाता है। प्लांट का यह बहुत ही संवेदनशील हिस्सा होता है। इस जगह पर क्रेनों की आपस में टक्कर होना बहुत बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
प्लांट प्रबंधन की लापरवाही
60 साल पुरानी क्रेन से हो रहा काम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman