भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी का पैसा 4 IPS, 3 IAS और 12 नेताओं में बंटता है

Arun Tiwari | Aug 29, 2026, 17:53 IST
Share
भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी
भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी

भिलाई स्टील प्लांट में कथित लोहा चोरी को लेकर बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्लांट से लंबे समय से हो रही चोरी के पीछे बड़े स्तर पर नेटवर्क काम कर रहा है और इसमें अधिकारी व नेताओं की मिलीभगत है।

बीजेपी के विधायक ने भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी कर अवैध कमाई को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी एमएलए रिकेश सेन ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी का पैसा चार आईपीएस, तीन आईएएस और 12 नेताओं में बंटता है।

सेन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में ट्रांसपोर्ट यूनियन है जो लाखों रुपए गाड़ियों से वसूलता है। यही पैसा आईएएस,आईपीएस और नेताओं में बंटता है। विधायक का कहना है कि सीबीआई जांच के बाद कई पुलिस अधिकारी जेल जाने वाले है।

कई अधिकारी सीबीआई जांच रुकवाने के लिए दिल्ली के दौरे कर रहे है। रिकेश सेन लंबे समय से यह मामला उठा रहे हैं। उन्होंने ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

10 हजार करोड़ का लोहा चोरी :

रिकेश सेन ने डीजीपी अरुणदेव गौतम को पत्र लिखकर कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र से पिछले 40 वर्षों से अब तक 10000 करोड़ का लोहा चोरी हो चुका है। प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि भिलाई इस्पात संयंत्र का लोहा चोरी करने वाला कौन है।

वर्तमान में जिन गाड़ियों से लोहा चोरी होता था उन 100 से जाएदा गाड़ियों को रातों-रात काट दिया गया! राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान अगर भारत देश को हो रहा है वह भी पुलिस के नाक के नीचे तो क्या आपकी और हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती है कि उसे आरोपी को जेल के पीछे हम डालें।

लोहा चोर का इतना हौसला बुलंद है कि छत्तीसगढ़ की सरकार को भी नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आप सरकार के एक अभिन्न अंग है क्या आपकी जवाबदारी नहीं बनती है की कोई सरकार को नुकसान पहुंचाए और आप जो है उसे गंभीरता से ना ले।

आईये आज मैं आपको बताता हूं पुलिस को लोहा चोर तक कैसे पहुंचना है। कुछ बिंदु देता हूं जिस पर आप और आपकी पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तक पहुंच सकती है।

बीजेपी विधायक ने पुलिस को बताया रास्ता :

जिन गाड़ियों में लोहा चोरी होता गया उन 100 से ज्यादा गाड़ियों को जो काटा गया उसका डिटेल आरटीओ से निकालकर गाड़ी मालिक तक आप पहुंच सकते हैं इससे आपको लोहा चोरी करने वाले ट्रांसपोर्टर के गिरेबान तक आप पहुंच सकते हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों से पूछताछ होनी चाहिए जब लोहा चोरी करते वक्त ट्रांसपोर्टर पकड़ाता था तो ट्रांसपोर्टर के खिलाफ FIR न होकर गाड़ियों को क्यों ब्लैक लिस्ट करते थे। इसमें आप भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों पर भी FIR कर सकते हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र में जितने भी स्क्रैप के टेंडर होते थे और जो माल प्लांट से बाहर आता था उसका वजन क्यों नहीं होता था उसे CISf क्यों नहीं रोकता था।

जब दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट यूनियन महीने में लाखों रुपए वसूलता है उसे पैसे का हिस्सा नेताओं अधिकारियों को बंटता है वर्तमान स्थिति में इतनी दादागिरी किसी भी प्रदेश में नहीं है तो फिर पुलिस संज्ञान क्यों नहीं ले रही है।

यूनियन के पैसे का इस्तेमाल और लोहा चोरी करके इकट्ठा की गई संपत्ति का उपयोग सरकार के खिलाफ माहौल पैदा करने में किया जा रहा है! अगर सरकार के खिलाफ ऐसी कोई रणनीति बन रही है तो क्या आपकी जवाबदारी नहीं बनती की पुलिस इसका संज्ञान ले।

एक ट्रांसपोर्टर जिनकी गाड़ियां भिलाई स्टील प्लांट पर सालों से लोहा चोरी कर रही है वह सफेद कपड़ा पहनकर समाजसेवी बनकर प्रतिदिन लाखों रुपए जनता में बांट रहा है। क्या इसका संज्ञान पुलिस को नहीं लेना चाहिए की इतना पैसा कैसे आ रहा है और कहां से आ रहा है।

डीजीपी साहब आपकी छवि बहुत साफ सुथरी हैँ आप एक ईमानदार ऑफिसर है छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है लेकिन आपकी सरलता से भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार को राष्ट्रीय संपत्ति के नुकसान से बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है आप थोड़ा हिम्मत कीजिए छत्तीसगढ़ की जनता आपके साथ है आपको किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है आप ईमानदारी से जिन लोगों ने भी राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान किया है उनके खिलाफ कार्यवाही कीजिए!

आप छत्तीसगढ़ में जिस अपराध की चिंता करते हैं वह भी लोहा चोरी से मामला जुड़ा हुआ है क्योंकि यह वही ट्रांसपोर्टर है जो भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करता है और जेल में बंद खूंखार अपराधियों को वकील लगाकर जमानत करवाता है उन्हें पालता पोषता है! और उन्हीं से ही यह अपराध भी करवाता है आज जितने भी मर्डर बलात्कार चोरी की घटनाएं हुई है वह सब में भी लोहा चोरी करने वाले ट्रांसपोर्टर का हाथ है।

छोटे-छोटे विषय भी आप संज्ञान में लेते हैं मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं आप जैसा ऑफिसर लोहा चोरी के विषय पर संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है।

अभी तक दुर्ग पुलिस ने लोहा चोरी के संबंध में जिन आरोपियों को पकड़ा है और जिस पर पुलिस जांच कर रही है वह एक अलग विषय है असली विषय तक अभी तक आपकी छत्तीसगढ़ पुलिस नहीं पहुंची है।

रसमडा की फैक्ट्री में भिलाई इस्पात संयंत्र का चोरी किया हुआ लोहा जाता था! यह भी छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा जानता है उसके बाद भी वह फैक्ट्री का मालिक कितना प्रभावशाली है कि उसके ऊपर पुलिस एक FIR भी नहीं लिखती है।

बीजेपी को बदनाम कर रही पुलिस :

विधायक ने लिखा है कि एक बीजेपी का एक मंडल का कोषाध्यक्ष जो की GST बिल के साथ माल खरीदता है उस पर पुलिस FIR करती है। और आपके रायपुर में बैठे कई आईपीएस दुर्ग पुलिस पर दबाव बनाकर पूरे मामले को लोहा चोरी मे भाजपा का हाथ बताते हैं। क्या 40 सालों से 10000 करोड़ का लोहा चोरी क्या वह मंडल का कोषाध्यक्ष ने किया था। इसका जवाब और प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस को करना चाहिए।

क्योंकि आपकी पुलिस ने जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाया एक मंडल के कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार करके वह बहुत आपत्तिजनक है। इसका मतलब साफ है आपके आसपास के आईपीएस ऑफिसर सरकार के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं की सरकार को कैसे बदनाम किया जाए।

ये खबरें भी पढ़ें...

BSP पर विधायक रिकेश सेन की चिट्ठी, शाह ने स्टील मंत्रालय को भेजा पत्र

भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी, मोहम्मद कलीम का गोदाम सील

बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की एंट्री, 10 सदस्यीय टीम पहुंची प्लांट

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी : लाखों के जेवर और करोड़ों के दस्तावेज मिले

Tags:
  • बीजेपी विधायक
  • भिलाई स्टील प्लांट
  • भिलाई इस्पात संयंत्र
  • विधायक रिकेश सेन
  • लोहा चोरी
भोपाल में वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, अफसरों को दो सप्ताह की मोहलत, 18 नवंबर को सुनवाई

By Sandeep Kumar

भोपाल में वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, अफसरों को दो सप्ताह की मोहलत, 18 नवंबर को सुनवाई
क्या ब्यूरोक्रेसी भी चली नेताओं की राह? कलेक्टर के नाम पर दामाद का पोस्टर, अफसर ने झाड़ा पल्ला!

By Ramanand Tiwari

क्या ब्यूरोक्रेसी भी चली नेताओं की राह? कलेक्टर के नाम पर दामाद का पोस्टर, अफसर ने झाड़ा पल्ला!
MP कर्मचारी आयोग की कमान रिटायर्ड IAS मलय श्रीवास्तव को, आयोग वेतन और सेवा संबंधी मामलों पर करेगा विचार

By Neel Tiwari

MP कर्मचारी आयोग की कमान रिटायर्ड IAS मलय श्रीवास्तव को, आयोग वेतन और सेवा संबंधी मामलों पर करेगा विचार
अडानी की नजर अब बीएसपी पर, भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की आत्मा नहीं बिकने देंगे

By Arun Tiwari

अडानी की नजर अब बीएसपी पर, भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की आत्मा नहीं बिकने देंगे
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने पर सियासी घमासान, भूपेश बोले- जनता महंगाई से परेशान, दीपक बैज ने भर्ती परीक्षाओं पर उठाए सवाल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने पर सियासी घमासान, भूपेश बोले- जनता महंगाई से परेशान, दीपक बैज ने भर्ती परीक्षाओं पर उठाए सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में बड़ी राहत

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में बड़ी राहत
राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP सख्त, नाकाबंदी में बॉडी कैमरे और साइबर अपराधों में जीरो FIR के निर्देश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP सख्त, नाकाबंदी में बॉडी कैमरे और साइबर अपराधों में जीरो FIR के निर्देश