भोरमदेव में शुरू होगी रोमांचक जंगल सफारी; 35 किमी का सफर और 22 बार नदी पार, जानें खासियत
NEWS IN SHORT
- भोरमदेव अभयारण्य में शुरू होगी रोमांचक जंगल सफारी
- 35 किलोमीटर लंबा सफारी रूट तैयार, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होगी
- सफारी के दौरान पार करना होगा संकरी नदी 22 बार
- वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास, टाइगर और तेंदुए का देखा गया शिकार
- स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
NEWS IN DETAIL
kawardha news : प्रकृति प्रेमियों के शौकिनों के लिए एक खुशखबरी आई है। (छत्तीसगढ़ पर्यटन)छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भोरमदेव मंदिर क्षेत्र में जंगल सफारी की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस सफारी को भोरमदेव अभयारण्य के तहत शुरू किया जाएगा।
कहाँ होगी सफारी और कैसे होगा प्रवेश?
इस सफारी का रूट भोरमदेव रेंज के तहत 35 किलोमीटर लंबा तय किया गया है। यह सफारी लगभग 352 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य के बीच से होकर गुजरेगी।
मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के पास करियाआमा क्षेत्र में बनाया गया है, जहां से पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि पर्यटकों को अब ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
सफारी का रोमांच
यह सफारी केवल प्राकृतिक सौंदर्य का ही आनंद नहीं दिलाएगी, बल्कि रोमांच का भी भरपूर मौका देगी। सफारी रूट में एक संकरी नदी को 22 बार पार करना पड़ेगा, जो सफारी को और भी मजेदार बना देगा।
इसके अलावा, जंगल के बीचों-बीच पहाड़, झरने और नदी-नाले से गुजरते हुए पर्यटक अद्भुत दृश्य देख सकेंगे। सफारी वाहन में 6 पर्यटक, एक ड्राइवर और गाइड साथ होंगे।
वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण
(Bhoramdev Sanctuary )भोरमदेव अभयारण्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी खास है। यहां टाइगर, तेंदुआ, हाथी, हिरण, भालू, नीलगाय जैसे प्राणी मिलते हैं। हाल ही में तीन टाइगर और तीन तेंदुए के शिकार करते हुए कैमरे में कैद होने से यह स्थान और भी आकर्षक बन गया है।
स्थानीय रोजगार के नए अवसर
इस सफारी के शुरू होने से पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
सफारी पूरी करने के बाद पर्यटकों को उसी मार्ग से वापस लाया जाएगा, जहां पार्किंग, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध क जाएंगी।
इस सफारी की शुरुआत से भोरमदेव अभयारण्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण जोड़ने जा रहा है। यह सफारी पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी।
यह खबरें भी पढ़े...
राहुल गांधी की जंगल सफारी पर सियासी घमासान: कांग्रेस-बीजेपी में जुबानी जंग तेज
जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट
अफ्रीकी जेब्रा और मीरकैट अब छत्तीसगढ़ में...जंगल सफारी में होंगे शिफ्ट