खर्च कम करना है तो प्रधानमंत्री IPL को बंद कीजिए, भूपेश बघेल ने कहा, संघ के लोग भी बन गए सटोरिए

Arun Tiwari | May 16, 2026, 15:22 IST
Share
bhupesh-baghel-big-attack-on-ipl-and-rss
bhupesh-baghel-big-attack-on-ipl-and-rss

भूपेश बघेल ने IPL बंद करने और सट्टेबाजी रोकने की मांग उठाई। संघ पर भी टिप्पणी की। बीजेपी ने महादेव ऐप घोटाले का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर जवाबी हमला बोला।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। भूपेश ने खर्च कम करने के लिए पीएम से आईपीएल बंद करने की मांग की है। साथ ही संघ के लोगों को सटोरिया कहा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

यह लिखा है पोस्ट में:
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आईपीएल को “तुरंत बंद” करने की मांग करते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कई बातें लिखीं। उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल बंद कर दिया जाए तो हजारों लोगों का स्टेडियम आना-जाना रुक जाएगा, जिससे ईंधन की बचत होगी। साथ ही विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा।

संघ पर भी गंभीर आरोप:

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में सट्टेबाजी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लिखा कि आईपीएल बंद होने से सट्टा भी रुक जाएगा और “संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने से बच जाएंगे।” पोस्ट के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, “करना चाहेंगे सर?”

मोदी पर निशाना:

भूपेश बघेल का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब देश में ईंधन की कीमतों, आर्थिक मुद्दों और ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। कांग्रेस लंबे समय से महादेव सट्टा ऐप और ऑनलाइन बेटिंग के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरती रही है। ऐसे में बघेल का यह बयान उसी राजनीतिक हमले का हिस्सा माना जा रहा है।

बीजेपी का पलटवार:

बीजेपी के प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भूपेश के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े सटोरियों को संरक्षण देकर महादेव ऐप घोटाला करवाने वाली कांग्रेस सट्टे पर किस मुंह से बात करती है अब भी शब्द कुछ निकल रहे हो लेकिन ये दर्द है सट्टेबाजों पर हो रही कार्यवाही का। विष्णु देव साय सरकार में अपराधियों पर लगातार जो कार्यवाही हो रही और सबका कांग्रेस कनेक्शन सामने आ रहा है उससे कांग्रेस निराश है।NSUI के लोग पेपर लीक कर रहे है बुजुर्ग महिलाओं की चैन खींचकर लुट कर रहे है कांग्रेस को खुद के लोगो को ज्ञान देने की जरूरत है।

यह खबरें भी पढ़ें...

भूपेश बघेल और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेना के जवान की याचिका खारिज की

मजदूर दिवस पर भूपेश बघेल ने खाया बोरे - बासी तो बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, पूछा आठ करोड़ का हिसाब

मिशन पंजाब में लागू होगा भूपेश बघेल का बूथ फॉर्मूला, हारे मतदान केंद्रों पर तैनात होगी बघेल की टीम

भूपेश बघेल-सौम्या चौरसिया वीडियो मामला; फर्जी क्लिप बनाने वालों की खैर नहीं; कांग्रेस ने घेरे 8 थाने, इंस्टाग्राम पेज भी हुए ब्लॉक

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • भूपेश बघेल
  • केंद्र सरकार
  • इंडियन प्रीमियर लीग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग