बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बने भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की लिस्ट

Harrison Masih | Oct 27, 2025, 16:56 IST
bhupesh-baghel-bihar-election-star-Campaigners-congress-list-2025
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब बिहार के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए स्टार प्रचारक और सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है।

Raipur. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections) के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के साथ-साथ सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी सौंपी है।



स्टार प्रचारकों की सूची में कौन-कौन शामिल?

कांग्रेस की सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हैं। सूची में प्रमुख नाम हैं:

  • सोनिया गांधी
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी वाड्रा
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • अशोक गहलोत
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • दिग्विजय सिंह
  • अधीर रंजन चौधरी
  • मीरा कुमार

साथ ही पार्टी ने इस बार युवा नेताओं को भी जगह दी है ताकि युवा वोटरों को आकर्षित किया जा सके।



ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव: AICC ने भूपेश बघेल-अशोक गहलोत और अधीर रंजन को साैंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सीनियर ऑब्जर्वर



भूपेश बघेल की ऑब्जर्वर भूमिका

भूपेश बघेल को बिहार चुनाव 2025में सीनियर ऑब्जर्वर भी बनाया गया है। वे पहले 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के रायबरेली अभियान के ऑब्जर्वर रहे थे, जहां कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, भूपेश बघेल ने पहले भी हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



Bihar elections list


ये खबर भी पढ़ें... बिहार चुनाव में भूपेश बघेल बने सीनियर आब्जर्वर,BJP सांसद ने कसा तंज– अब एटीएम नहीं,पेटीएम बन गए हैं



ये खबर भी पढ़ें... बिहार चुनाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बताया कब होगा INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा



भूपेश बघेल का चुनावी रिकॉर्ड

भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता मिली, जहां पार्टी ने 68 में से 40 सीटें जीती थीं।


हालांकि, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम और झारखंड में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी।



भाजपा पर कांग्रेस का तंज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई और भाजपा पर तंज भी कसा।



उन्होंने कहा- “कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे जननेता को स्टार प्रचारक बनाया है, जबकि भाजपा की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम तक शामिल नहीं है। यह भाजपा की छत्तीसगढ़ के नेताओं के प्रति उपेक्षा दर्शाता है।”



बैज ने आगे कहा- “कांग्रेस की सूची में शामिल सभी नेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। बीजेपी में छत्तीसगढ़ के नेताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”



ये खबर भी पढ़ें... बिहार चुनाव : पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत कस रहे एक-दूसरे पर सियासी तंज



क्या यह भूपेश बघेल के लिए महत्वपूर्ण चुनावी मोड़ है?

भूपेश बघेल की छवि और चुनावी अनुभव बिहार में कांग्रेस को एक मजबूत प्रचार रणनीति देने में मदद कर सकता है। उनकी भूमिका सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में पार्टी के स्टार प्रचारकों के समन्वय और चुनाव प्रबंधन में भी अहम साबित हो सकती है।



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • बिहार चुनाव
  • Bihar Assembly Elections
  • बिहार चुनाव 2025