भूपेश बघेल ने पहले एनकाउंटर पर उठाए सवाल फिर पलटे, गृहमंत्री बोले- क्या फर्जी है जवानों को लगी गोली

Rahul Garhwal | Published:
Share
Bhupesh Baghel first raised questions on Naxalite encounter and then reversed Home Minister targeted In Chhattisgarh
Bhupesh Baghel first raised questions on Naxalite encounter and then reversed Home Minister targeted In Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हुई नक्सली मुठभेड़ पर सियासी पारा चढ़ गया है। पहले भूपेश बघेल ने मुठभेड़ को फर्जी बताया इसके बाद जुबान से पलट गए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

Politics On Naxalite Encounter In Chhattisgarh


अरुण तिवारी, RAIPUR. कांकेर में हुई नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। 29 नक्सलियों को मार गिराया गया, लेकिन इसमें तीन जवान घायल हो गए। अब इस पूरी घटना पर सियासत का पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासनकाल में फर्जी मुठभेड़ होती रही हैं। वहीं सरकार ने भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। अपने बयान पर मचे बवाल के बाद बघेल अपनी जुबान से पलट गए। बघेल ने जवानों की वीरता की तारीफ की। वहीं गृह मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल को जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

2 इनामी नक्सली भी ढेर, तीनों जवान खतरे से बाहर

कांकेर में हुई सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलियों को तीन साल में खत्म करने के बयान के बाद इस एनकाउंटर को सरकार के पहले और बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षाबलों के जवानों ने 29 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया, जिनमें 2 बड़े इनामी भी शामिल थे। बड़ी मात्रा में इंसास, एके-47 और थ्री नॉट थ्री राइफल बरामद की हैं। इस मुठभेड़ में तीन जवानों को गोली भी लगी। अब जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बीएसएफ के डीआईजी वीएम बाला ने कहा कि सुरक्षा बलों के बेहतर कॉर्डिनेशन से ये ऑपरेशन कामयाब हो पाया।

मुठभेड़ पर पूर्व सीएम भूपेश ने उठाए सवाल

एक तरफ तो इस बड़े ऑपरेशन की कामयाबी थी तो दूसरी तरफ इस पर सियासत शुरू हो गई। इस मुठभेड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़े कर दिए। बघेल ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में फर्जी मुठभेड़ होती रही हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी बघेल के सवाल पर हां में हां मिला दी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताई कड़ी आपत्ति

भूपेश बघेल के बयान के बाद सियासत का पारा गर्म हो गया। सरकार ने भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी आपत्ति ली। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के शरीर पर लगी गोलियां भी फर्जी हैं क्या ? शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल को शर्म आनी चाहिए और जवानों से माफी मांगनी चाहिए। भूपेश बघेल के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया। बघेल ने इस बवाल के बाद अपना बयान बदल दिया। बघेल ने सुरक्षाबलों के जवानों को इस कामयाबी के लिए बधाई दे दी।

ये खबर भी पढ़िए..

CG में चुनाव में बंटने जा रहा 110 करोड़ का सामान जब्त, इसमें 40 करोड़ की फ्रीबीज और 3 करोड़ की शराब

कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो जाते हैं कई बयान

कांग्रेस की ये पुरानी रीत रही है। जब भी कोई इस तरह की बात सामने आती है तो कांग्रेस नेता सवाल खड़े कर देते हैं। इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। चुनाव के मौके पर कांग्रेस के इस तरह के बयान कई बार उसके लिए आत्मघाती साबित हो जाते हैं।

29 Naxalites killed in Naxalite encounter in Chhattisgarh | Bhupesh Baghel statement | Home Minister Vijay Sharma | छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ | छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए | भूपेश बघेल का बयान | गृह मंत्री विजय शर्मा

Tags:
  • Naxalite encounter in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़
  • भूपेश बघेल का बयान
  • Home Minister Vijay Sharma
  • 29 Naxalites killed in Naxalite encounter in Chhattisgarh
  • Bhupesh Baghel statement
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए
  • गृह मंत्री विजय शर्मा
  • Politics On Naxalite Encounter In Chhattisgarh
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर