फॉलोअर्स की रेस में भूपेश बघेल सबसे आगे, जानिए बाकी नेताओं की सोशल मीडिया स्थिति

Arun Tiwari | Aug 29, 2026, 16:36 IST
भूपेश बघेल कांग्रेस सोशल का नेतृत्व कर रहे हैं
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूपेश बघेल 24 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ डिजिटल राजनीति के सबसे आगे हैं। टीएस सिंहदेव दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कई दिग्गज नेता इंस्टाग्राम और X पर पिछड़े हुए हैं।

राजनीति का मैदान अब सिर्फ चुनावी सभाओं, रैलियों और पोस्टरों तक सीमित नहीं रह गया है। नेताओं की लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ का एक बड़ा हिस्सा अब मोबाइल स्क्रीन पर भी दिखाई देता है।



फेसबुक की पोस्ट, इंस्टाग्राम की रील और X पर किए गए बयान कुछ ही मिनटों में हजारों से लेकर लाखों लोगों तक पहुंच सकते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट और फॉलोअर्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक दिलचस्प तस्वीर सामने आती है।



पार्टी में कई नेताओं का राजनीतिक कद बड़ा है, लेकिन डिजिटल दुनिया में उनकी पकड़ एक जैसी नहीं है। किसी नेता का फेसबुक मजबूत है तो कोई X पर ज्यादा प्रभावी है। वहीं युवाओं के सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई दिग्गज नेता कमजोर नजर आते हैं।



दिग्गजों का डिजिटल दम :

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं में सोशल मीडिया पर सबसे मजबूत पकड़ वाले नेता दिखाई देते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी मजबूत है।



उनके एक्स पर 9 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर करीब 4.68 लाख फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि डिजिटल पहुंच के मामले में वे दूसरे कांग्रेस नेताओं से काफी आगे नजर आते हैं। तीनो प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी 24 लाख से ज्यादा है।



सोशल मीडिया पहुंच के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव दूसरे स्थान पर हैं। तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी उन्हें पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से अलग बनाती है। राजनीतिक गतिविधियों और बयानों के साथ उनकी डिजिटल पहुंच भी मजबूत मानी जा रही है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सोशल मीडिया आंकड़ों में प्लेटफॉर्म के हिसाब से बड़ा अंतर दिखाई देता है। फेसबुक पर उनकी अच्छी मौजूदगी है, लेकिन X पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 13 हजार से कम है।



प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण बैज पार्टी का सबसे प्रमुख संगठनात्मक चेहरा हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सीमित पहुंच कांग्रेस के लिए रणनीतिक चुनौती भी मानी जा सकती है।



विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत फेसबुक, इंस्टाग्राम और X तीनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। फेसबुक की तुलना में इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोइंग काफी कम है।



भूपेश बघेल


यह है डिजिटल ताकत :

भूपेश बघेल :


एक्स 9.66 लाख


फेसबुक 10 लाख से ज्यादा


इंस्ट्राग्राम 4.68 लाख



दीपक बैज :


एक्स 12.8 हजार


फेसबुक 1.4 लाख


इंस्ट्राग्राम 44.9 हजार



चरणदास महंत :


एक्स 75.7 हजार


फेसबुक 1.59 लाख


इंस्ट्राग्राम 14.7 हजार



मोहन मरकाम :


एक्स 93.2 हजार


फेसबुक 60 हजार


इंस्ट्राग्राम 4.8 हजार



ताम्रध्वज साहू :


एक्स 71 हजार


फेसबुक 58 हजार


इंस्ट्राग्राम 36.3 हजार



कवासी लखमा :


एक्स 4.7 हजार


फेसबुक 4.4 हजार


इंस्ट्राग्राम अकाउंट नहीं



फूलोदवी नेताम :


एक्स 7.5 हजार


फेसबुक 4.4 हजार


इंस्ट्राग्राम 8.3 हजार



सोशल मीडिया की ताकत :

आज की राजनीति में सोशल मीडिया की ताकत और महत्व दोनों बहुत बढ़ गए हैं। जेन जी के दौर में तो इनकी जरुरत बहुत ज्यादा है। इंस्टाग्राम खासतौर पर युवा मतदाताओं तक पहुंचने का बड़ा माध्यम बन चुका है।



रील्स और छोटे वीडियो के जरिए नेता तेजी से अपनी बात लोगों तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया विशेषज्ञों के मुताबिक किसी नेता की डिजिटल ताकत केवल फॉलोअर्स की संख्या से नहीं मापी जा सकती।



किसी पोस्ट को कितने लोगों ने देखा, कितने लाइक और कमेंट आए, कितनी बार उसे शेयर किया गया और उसका वास्तविक एंगेजमेंट कितना रहा ये सभी आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।



यानी कम फॉलोअर्स वाला नेता भी किसी बड़े मुद्दे पर लाखों लोगों तक पहुंच सकता है, जबकि ज्यादा फॉलोअर्स होने के बावजूद हर पोस्ट का प्रभाव उतना नहीं होता।



फिर भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इस डिजिटल रिपोर्ट कार्ड से इतना साफ है कि पार्टी के नेताओं के बीच सोशल मीडिया की पकड़ में बड़ा अंतर है।



भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव जहां डिजिटल राजनीति में मजबूत दिखाई देते हैं, वहीं कई बड़े नेताओं को खासतौर पर इंस्टाग्राम और X पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत है।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं?
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीनों प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर मिलाकर 24 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं।
  2. भूपेश बघेल के एक्स (Twitter) और इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?
    भूपेश बघेल के एक्स (X) पर लगभग 9.66 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 4.68 लाख फॉलोअर्स हैं।
  3. छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में दूसरे स्थान पर कौन से नेता हैं?
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव डिजिटल पहुंच और फॉलोअर्स के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला



🔴 Sootrdhar Live | CG Liquor & Coal Scam : छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय था बड़े घोटालों का अड्‍डा !



SIR की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई समिति, मोहन मरकाम बने संयोजक



छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान जल्द, सुबोध को रायपुर शहर तो प्रवीण को मिल सकती है ग्रामीण की कमान



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • सोशल मीडिया
  • डिजिटल