छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला

VINAY VERMA | Jan 06, 2026, 21:58 IST
Share
6 leaders of Chhattisgarh Congress Committee acquitted, 15 year old case
Photograph: (the sootr)

रायपुर कोर्ट ने 15 साल पुराने केस में कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल समेत 6 नेताओं को दोषमुक्त कर दिया है। यह जीत विपक्ष के संघर्ष की बड़ी जीत मानी जा रही है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े एक 15 साल पुराने मामले में रायपुर कोर्ट ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल सहित छह कांग्रेस नेताओं को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।

दोषमुक्त किए गए कांग्रेस नेताओं में सुबोध हरितवाल, गुलजेब अहमद, इस्माइल अहमद, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, शाहबाज हुसैन और नदीम सलाट शामिल हैं। मामला 2010 का है, जब तत्कालीन भाजपा सरकार में रायपुर के 108 एंबुलेंस सेवा के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया गया था।

कांग्रेस नेताओं पर क्या था आरोप?

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं पर मौदहापारा पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर बलवा, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए थे। इन धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद यह केस न्यायालय में विचाराधीन रहा। जो लगभग 15 वर्षों तक चला।

हालांकि मुकदमे की लंबी अवधि के दौरान अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा। अदालत में अभियोजन की ओर से केवल एक ही गवाह पेश किया जा सका। जिसे आरोपों की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त नहीं माना गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वोटरों की संख्या, 2.74 लाख लोगों ने किया आवेदन

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क

बचाव पक्ष मजबूत रहा

कांग्रेस नेताओं के बचाव में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानू नायक ने अदालत में यह स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित था। नायक ने कहा कि इस मुकदमे का उद्देश्य विपक्ष के नेताओं को डराना और दबाना था, और इसके लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं पेश किए गए। इसके बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी छह नेताओं को दोषमुक्त घोषित किया। जिसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी सावित्री रक्सेल की न्यायालय ने सभी छह आरोपियों को दोषमुक्त घोषित कर दिया।

बरी हुए नेताओं ने माना आभार

फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं ने राहत की सांस ली। कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कहा कि यह भारतीय न्यायपालिका की निष्पक्षता और मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “हम भारतीय न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा शासनकाल में हमें राजनीतिक कारणों से झूठे मामलों में फंसाया गया था। 15 लंबे वर्षों के बाद आज हमें न्याय मिला है। यह साबित करता है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” सुबोध हरितवाल ने आगे कहा कि यह फैसला उस राजनीतिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है, जहां सत्ता के दुरुपयोग के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

परीक्षा पर चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल, 81 हजार से ज्यादा पालकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ में महंगी हो सकती है बिजली; पावर कंपनी ने 24% टैरिफ का प्रस्ताव रखा

फैसले से नेताओं में उत्साह

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह निर्णय केवल छह नेताओं के लिए राहत नहीं है, बल्कि सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए भी एक संदेश है। जो लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं और बाद में राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार होते हैं।

Tags:
  • रायपुर कोर्ट
  • न्यायपालिका
  • भाजपा
  • भाजपा सरकार
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई