छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वोटरों की संख्या, 2.74 लाख लोगों ने किया आवेदन

Harrison Masih | Jan 06, 2026, 12:38 IST
Share
chhattisgarh sir voter list
chhattisgarh sir voter list

छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा-आपत्ति का दौर जारी है। अब तक 2.74 लाख से ज्यादा लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। जांच के बाद योग्य मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में शामिल किए जाएंगे।

Raipur. छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर अब दावा-आपत्ति का दौर तेज हो गया है। आयोग के मुताबिक, SIR के बाद प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता दर्ज किए गए थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम दोबारा जोड़ने के लिए आवेदन किया है।

2.74 लाख से ज्यादा आवेदन, वोटर संख्या बढ़ना तय

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अब तक 2 लाख 74 हजार से अधिक नागरिकों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म जमा किया है। इन सभी आवेदनों की स्क्रूटनी और सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। योग्य पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे, जिससे प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में इजाफा होना तय माना जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से 27 लाख लोगों के नाम कटे, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम, फटाफट करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा

45 दिन तक चला SIR अभियान

SIR प्रक्रिया की शुरुआत 7 नवंबर 2025 से हुई थी, जो करीब 45 दिन तक चली। इस दौरान हजारों बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया। इस व्यापक जांच के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार कर सार्वजनिक की गई थी।

ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर लोगों को मिला मौका

जिन नागरिकों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस देकर दावा-आपत्ति का अवसर दिया जा रहा है। आयोग का कहना है कि कोई भी पात्र मतदाता अंतिम सूची से वंचित न रहे, इसके लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

दावा-आपत्ति और अंतिम सूची की समय-सीमा

  • दावा और आपत्तियां जमा: 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026
  • सुनवाई और वेरिफिकेशन: 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026
  • फाइनल वोटर लिस्ट: 21 फरवरी 2026
ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में SIR पर सवाल, कांग्रेस बोली कहां से आए 60 लाख वोटर, बीजेपी ने कहा घुसपैठिए ही कांग्रेस के मतदाता

इंदौर SIR में 1.33 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग के नोटिस, 4.47 लाख मतदाता हटेंगे, विधानसभा 1 व 5 में सबसे ज्यादा

SIR के दौरान हटाए गए मतदाताओं की स्थिति

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया में प्रदेशभर से 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। इनमें मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके लोग, दो जगह नाम दर्ज होने वाले और अपात्र मतदाता शामिल हैं।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज कराई है। आयोग का कहना है कि जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में जोड़े जाएंगे।

एक नजर में आंकड़े

  • कुल मतदाता (ड्राफ्ट लिस्ट): 2,12,30,737
  • हटाए गए नाम: 27,34,817
  • मृत मतदाता: 6,42,234
  • दो जगह नाम: 1,75,000
  • शिफ्ट/अनुपस्थित मतदाता: 19,13,540
Tags:
  • निर्वाचन आयोग
  • वोटर लिस्ट
  • छत्तीसगढ़ में SIR
  • SIR प्रक्रिया
  • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
  • छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा