छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से 27 लाख लोगों के नाम कटे, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम, फटाफट करें आवेदन
Harrison Masih | Dec 24, 2025, 16:36 IST
cg-sir-voter-list-27-lakh-names-deleted-new-polling-booths-raipur the sootr
छत्तीसगढ़ में SIR कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। सर्वे के बाद 27.34 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें मृत, शिफ्टेड और डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। जानें कैसे चेक करें अपना नाम...
Raipur. छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस अभियान के दौरान राज्यभर में मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया गया, जिसके बाद 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) जमा कराए गए थे। 45 दिनों तक चले इस विशेष अभियान में हजारों बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा
SIR सर्वे के बाद सामने आया कि बड़ी संख्या में मतदाता अब पात्र नहीं थे-
मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जांच सकते हैं—
ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है: https://election.cg.gov.in/ASDList/
ऑफलाइन: मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सूची देख सकते हैं।
यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें नोटिस देकर नाम जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ी SIR की डेडलाइन, अब 18 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, जमा न करने पर होगी कार्रवाई!
दावे और आपत्तियां:
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक
सुनवाई और वेरिफिकेशन:
23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक
अंतिम वोटर लिस्ट जारी:
21 फरवरी 2026
मतदान को आसान बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। पहले रायपुर जिले में 1923 मतदान केंद्र थे, जिनमें बलौदा बाजार क्षेत्र के 110 केंद्र शामिल थे। अब यह संख्या बढ़कर 2484 मतदान केंद्र हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR पर सवाल, कांग्रेस बोली कहां से आए 60 लाख वोटर, बीजेपी ने कहा घुसपैठिए ही कांग्रेस के मतदाता
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR: आज से हर घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट की होगी विशेष जांच, इस दिन जारी होगी फाइनल लिस्ट
यदि किसी नागरिक का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना होगा, साथ में घोषणा पत्र (Annexure-IV) देना अनिवार्य। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 सांकेतिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज संलग्न करना होगा
नागरिक अपना आवेदन अपने क्षेत्र के BLO के पास ऑफलाइन जमा कर सकते हैं, या ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से या फिर ऑनलाइन वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जमा कर सकते हैं
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) जमा कराए गए थे। 45 दिनों तक चले इस विशेष अभियान में हजारों बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा
क्यों कटे 27 लाख से ज्यादा नाम
- 6,42,234 मतदाता मृत पाए गए
- 19,13,540 मतदाता शिफ्टेड या अनुपस्थित (Absent) मिले
- 1,79,043 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कैसे देखें
ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है: https://election.cg.gov.in/ASDList/
ऑफलाइन: मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सूची देख सकते हैं।
यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें नोटिस देकर नाम जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ी SIR की डेडलाइन, अब 18 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, जमा न करने पर होगी कार्रवाई!
दावा-आपत्ति की पूरी समय-सारणी
ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद मतदाताओं को दावा-आपत्ति का मौका दिया गया है-
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक
सुनवाई और वेरिफिकेशन:
23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक
अंतिम वोटर लिस्ट जारी:
21 फरवरी 2026
रायपुर जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR पर सवाल, कांग्रेस बोली कहां से आए 60 लाख वोटर, बीजेपी ने कहा घुसपैठिए ही कांग्रेस के मतदाता
विधानसभा-वार बदलाव
- बलौदा बाजार: 110 ➝ 117
- धरसीवां: 254 ➝ 302
- रायपुर ग्रामीण: 327 ➝ 491
- रायपुर नगर पश्चिम: 283 ➝ 385
- रायपुर नगर उत्तर: 204 ➝ 259
- रायपुर नगर दक्षिण: 253 ➝ 344
- आरंग: 251 ➝ 305
- अभनपुर: 241 ➝ 281
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में SIR: आज से हर घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट की होगी विशेष जांच, इस दिन जारी होगी फाइनल लिस्ट
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
आवेदन फॉर्म कहां जमा करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari