पीसीसी चीफ टीएस बनेंगे या बैज रहेंगे यह हाईकमान जाने, मैं सिंहदेव के बयान पर टिप्पणी नहीं करता
RAIPUR : छत्तीसगढ़ में पीसीसी अध्यक्ष को लेकर विवाद चल रहा है। अगस्त में मौजूदा अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसलिए नए अध्यक्ष की बहस तेज़ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर बड़ा बयान दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज रहेंगे या टीएस सिंहदेव बनेंगे, यह हाई कमान का अधिकार क्षेत्र की बात है। वो जो तय करेंगे वही होगा,फिर हमको इस पर बात क्यों करनी। बघेल ने कहा कि वे टीएस के बयान पर टिप्पणी नहीं करते।
दीपक बैज के बयान पर बहस:
क्या कांग्रेस की राजनीति में उम्रदराज़ नेताओं का दौर खत्म होने वाला है। क्या कांग्रेस को युवाओं को आगे लाना चाहिए। एक बार फिर यह बहस शुरू हो गई। इस बहस की वजह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज का बयान है। हाल ही में उन्होंने टीएस सिंहदेव के पीसीसी अध्यक्ष बनने के बयान पर कहा कि बाबा साहेब को दिल्ली जाना चाहिए। यहां पर युवाओं को मौका देना चाहिए। इस मामले में टीएस की बात अलग मानी जा रही है।
उनमें अभी भी सबको साथ लेकर चलने की शैली उनको यहां की राजनीति में प्रासंगिक बनाती है। दीपक बैज के खत्म होते कार्यकाल और टीएस के बयान यह चर्चा छेड़ दी है। टीएस कहते हैं कि उनमें अभी भी युवाओं जैसी ऊर्जा है। कांग्रेस को अभी ऐसे ही नेता की ज़रूरत है जिसमें कांग्रेस को सत्ता में लाने का दम हो, जो गुटबाज़ी को खत्म करे और सबके लिए स्वीकार्य हो।
बैज के नेतृत्व सर सवाल:
दीपक बैज के नेतृत्व पर सवाल उठते रहे हैं। बैज के नेतृत्व में कांग्रेस 2023 का विधानसभा चुनाव हारी। यहां तक कि बैज खुद चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 11 में से महज 1 सीट मिली। उसका क्रेडिट भी चरणदास महंत की व्यक्तिगत छवि को माना जाता है। नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस सारे मौजूदा महापौर हार गई। रायपुर के विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। दीपक बैज का कार्यकाल खत्म होने वाला है लेकिन वे अपनी कार्यकारिणी नहीं बना पाए। कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व और स्वीकार्यता को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
पीसीसी चीफ के दावेदार:
कांग्रेस को अब ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो पार्टी को दोबारा सरकार में ला सके। इस बार जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा वही अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में संगठन का नेतृत्व करेगा। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष का ये पद अहम हो जाता है। कांग्रेस के लिए जातिगत या क्षेत्रीय के जय राजनीतिक समीकरण साधने की ज़रूरत है। दीपक बैज वर्तमान अध्यक्ष हैं इसलिए उनकी स्वाभाविक दावेदारी है। टीएस सिंहदेव भी इस पद के बड़े दावेदार हैं। भूपेश बघेल के कोटे से उमेश पटेल का नाम आता है। बहरहाल अध्यक्ष जो भी हो लेकिन इसको लेकर कांग्रेस की सियासत में तो गर्माहट आ गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी के इन शहरों के बारे में ये क्या कह दिया
पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए हुई डील, चुनाव के नतीजों का कितना पड़ेगा दीपक बैज की कुर्सी पर असर
मुंह नहीं कलम चलाने से चलेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव को पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी नसीहत
भूपेश बघेल ने बैठक में दो प्रस्ताव किए पेश, राहुल गांधी अध्यक्ष बनें और पीसीसी अध्यक्ष को चुने