मुंह नहीं कलम चलाने से चलेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव को पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी नसीहत

Jitendra Shrivastava | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
मुंह नहीं कलम चलाने से चलेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव को पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी नसीहत
मुंह नहीं कलम चलाने से चलेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव को पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी नसीहत

प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार जबलपुर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और प्रदेश सरकार की घेराबंदी की।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार जबलपुर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार की जमकर घेराबंदी की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि मुंह नहीं कलम चलाने से सरकार चलेगी, उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कलम चलाएं और आदेश निर्देश जारी करें। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर में कहा है कि दो-तीन दिनों के भीतर कांग्रेस में बहुत सी नियुक्तियां होने वाली है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी सक्रियता तेज करती है और आने वाले 6,7 और 8 जनवरी को भोपाल में बड़ी बैठक होने जा रही है जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

बीजेपी को दिलाई संकल्प पत्र की याद

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी को उसके संकल्प पत्र की भी याद दिलाई, उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था इसके अलावा 3100 रुपए में धान 2700 रुपए में गेहूं खरीदने की घोषणा भी संकल्प पत्र के जरिए की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।

संकल्प पत्र पर अमल शुरू नहीं किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि सरकार के पास पूरा जनवरी है इस बीच अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फरवरी से कांग्रेस आंदोलन के लिए मजबूर होगी। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र और संकल्प पत्र को रामायण और गीता की संज्ञा दी थी, लेकिन पवित्र ग्रन्थों की तुलना करने के बावजूद भी सरकार ने अपने संकल्प पत्र पर अमल शुरू नहीं किया है।

9 जिलो में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा शुरू किया जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश की, उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 जिलों से होकर गुजरेगी, इसमें लाखों कार्यकर्ताओं और आम लोगों से राहुल गांधी बात करेंगे। सरकार के द्वारा लगातार लिए जा रहे हैं कर्ज और जबलपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक को लेकर भी जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कार्यकर्ता जान लें कि उनके ही बीच से एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बना है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • PCC President Jitu Patwari
  • Patwari gave advice to CM
  • government will run by using pen and not mouth
  • पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • पटवारी ने सीएम को दी नसीहत
  • मुंह नहीं कलम चलाने से चलेगी सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती