दिल्ली में कांग्रेस CEC बैठक में सीएम भूपेश समेत छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता मौजूद, 15 विधायकों की कट सकती है टिकट

The Sootr CG | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली में कांग्रेस CEC बैठक में सीएम भूपेश समेत छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता मौजूद, 15 विधायकों की कट सकती है टिकट
दिल्ली में कांग्रेस CEC बैठक में सीएम भूपेश समेत छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता मौजूद, 15 विधायकों की कट सकती है टिकट

गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस CEC बैठक जारी है। इस बैठक में सीएम भूपेश, KC वेणुगोपाल, डिप्टी CM TS सिंहदेव, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज मौजूद हैं। बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है।

RAIPUR. गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस CEC बैठक जारी है। इस बैठक में सीएम भूपेश, KC वेणुगोपाल, डिप्टी CM TS सिंहदेव, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज मौजूद हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है। 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना है। वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने साफ किया था कि कांग्रेस की लिस्ट 15 अक्टूबर तक जारी होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर सख्त

दिल्ली में आज कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक से पहले खबर आई पार्टी के 15 से ज्यादा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। दरअसल, वर्ष 2018 में 68 सीटों के साथ 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस 2023 में जीत के लिए एक बार फिर से प्रत्याशी चयन को लेकर सख्त नजर आ रही है। टिकटों को लेकर छह बार से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और तीन बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। आज दिल्ली में इलेक्शन कमेटी की बैठक में सभी 90 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगने जा रही है।

कट सकते हैं मौजूदा 15 विधायकों के टिकट

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस 15 से ज्यादा विधायकों की टिकट काट सकती है। इन विधायकों के टिकट काटे जाने का कारण उम्र, संगठन से कोई तालमेल नहीं, क्षेत्र में निष्क्रियता और कई सर्वे रिपोर्ट हैं। वहीं हारी हुई अधिकांश सीटों पर पार्टी भी नए चेहरों को मौका देने जा रही है। इस तरह कांग्रेस 90 में से 35 से 40 नए चेहरों को टिकट देने जा रही है। सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री सिंहदेव बार-बार कह चुके हैं कि टिकट केवल जीतने वालों को दिया जाएगा।

बीजेपी के 85 प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस की कोई लिस्ट नहीं आई

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। हाल ही में बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है यानी 90 सीटों में से 85 सीटों पर नाम घोषित हो गए हैं, लेकिन अब तक कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक भी ​लिस्ट जारी नहीं की है। प्रदेश में 13 अक्टूबर से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में कांग्रेस आगामी 48 घंटे के भीतर अपनी लिस्ट जारी कर देगी। ऐसे में अब देखना होगा कि विधायकों की टिकट कटने के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल कैसे कर रही है?

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर समाचार
  • CM Bhupesh
  • सीएम भूपेश
  • Congress CEC meeting in Delhi
  • discussion on Congress tickets
  • दिल्ली में कांग्रेस CEC बैठक
  • कांग्रेस टिकटों पर चर्चा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज