छत्तीसगढ़ में वायरल ऑडियो मामले में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

Rahul Garhwal | Nov 10, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में वायरल ऑडियो मामले में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
छत्तीसगढ़ में वायरल ऑडियो मामले में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

छत्तीसगढ़ में वायरल ऑडियो मामले में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद आज 10 नवंबर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके पीछे कारण उसी वायरल ऑडियो को बताया जा रहा है, जिसमें पहली आवाज कथित रूप से अरुण तिवारी पूर्व विधायक सीपत की है, जबकि दूसरी आवाज महापौर रामशरण यादव की है। इस बात की पुष्टि भी पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने द सूत्र को की है।

बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के निलंबन का आदेश

निलंबन के आदेश में क्या लिखा है ?

निलंबन आदेश में लिखा है कि रामशरण यादव छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी संगठन के खिलाफ अनर्गल वार्तालाप करते हुए पार्टी विरोध गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण और कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

ऑडियो में विधानसभा टिकट को लेकर चर्चा !

इस ऑडियो में विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण को लेकर चर्चा हो रही है। ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये ऑडियो प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लिया है। कांग्रेस का कहना है कि ऑडियो में जिस प्रकार की बातचीत हो रही है, वो पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है।

ऑडियो में क्या था ?

वायरल ऑडियो में महापौर रामशरण यादव ने टिकट वितरण को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया है। महापौर रामशरण बेलतरा विधानसभा से दावेदार थे। पूर्व विधायक और कांग्रेस से बागी अरुण तिवारी के साथ बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि टिकट वितरण करने के लिए प्रदेश प्रभारी सैलजा के पिता को हवाला के जरिए 4 करोड़ की राशि पहुंचाई गई है। द सूत्र वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

24 घंटे के अंदर मांगा था जवाब

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ऑडियो प्ररकण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के लिए निर्देशित किया। रामशरण यादव को 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़िए..

छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल के हत्या वाले आरोप पर PCC चीफ दीपक बैज बोले- ये हार की बौखलाहट

कांग्रेस की टिकट क्या करोड़ों में बेची गईं ?

भितरघात से जूझ रही कांग्रेस के लिए ये ऑडियो एक नई मुसीबत ही बना है। सीपत से पूर्व विधायक अरुण तिवारी जो कि खुद बागी होकर मैदान में हैं, उन्होंने इस ऑडियो को ये कहते हुए जारी कर दिया है कि ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दर्द है। वहीं मेयर रामशरण यादव इस मसले पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। पहले PCC ने रामशरण को शोकॉज नोटिस जारी किया है। जो संकेत थे उसी पर आगे बढ़ते हुए रामशरण यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Viral Audio in Chhattisgarh
  • Bilaspur Mayor Ramsharan Yadav suspended
  • Ramsharan Yadav suspended from primary membership of Congress
  • action in viral audio case
  • छत्तीसगढ़ में वायरल ऑडियो
  • बिलासपुर महापौर रामशरण यादव निलंबित
  • रामशरण यादव कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
  • वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज