बिलासपुर ब्लैकमेलिंग केस : रागी की घिनौनी करतूत; AI से बनाई अश्लील फोटो, तलवार लहराकर कारोबारी परिवार से मांगे करोड़ों
NEWS IN SHORT
- बिलासपुर के गुरुद्वारे के रागी ने महिलाओं की अश्लील फोटो बनाई।
- 20 लाख रुपए की वसूली के बाद आरोपी ने 20 करोड़ की डिमांड और की
- आरोपी ने तलवार से परिवार को धमकाया और घर तक घुस गया
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया हैं।
- आरोपी अमृतसर भाग गया हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
NEWS IN DETAIL
Bilaspur : बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहा गुरुद्वारे के रागी ने शबद कीर्तन सिखाने के बहाने एक कारोबारी परिवार से पैसे वसूले और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
आरोपी रागी, मनिंदर सिंह, ने पहले तो परिवार से नजदीकियां बढ़ाई और फिर शबद-कीर्तन सिखाने के बहाने महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी से संपर्क किया।(ब्लैकमेलिंग केस)
उधारी से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
रागी मनिंदर सिंह ने पहले उधार पैसे लिए और फिर महिला को बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद, उसने एआई तकनीक का उपयोग कर महिला की अश्लील फोटो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
डरे हुए परिवार ने उसे करीब 20 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी की मांग लगातार बढ़ती गई। और वह 20 करोड़ रुपये की डिमांड करने लगा।
तलवार से परिवार को धमकाना
मामला गंभीर तब हुआ जब आरोपी ने कारोबारी के घर तक तलवार लेकर घुसने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।
(छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज)आरोपी की धमकियों से डरे हुए परिवार ने रायपुर में अपने मायके जाने का फैसला किया। लेकिन, आरोपी ने वहां भी उनका पीछा किया और तलवार लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पीड़ित परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने (बिलासपुर पुलिस)मामला दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308, 351 के तहत अपराध दर्ज किया।
आरोपी अमृतसर भाग गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गुरुद्वारा कमेटी ने भी आरोपी को गुरुद्वारे से निकाल दिया है।
समाज में महिलाओं की सुरक्षा की आवश्यकता
यह मामला महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधों का एक और उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि समाज में सुरक्षा की बेहद जरूरत है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए
विधायक ऋतु बनावत का CM को पत्र, स्टिंग को बताया ब्लैकमेलिंग की साजिश, CBI जांच की मांग
SDOP याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप बोले- पैसों के लिए मुझे फंसा रही महिला