बिलासपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर जुआरियों की महफिल , पुलिस वालों ने लगाए दांव, देखें वीडियो
Marut raj | May 06, 2024, 20:51 IST
Bilaspur Strong Room Lok Sabha Election Raipur Chhattisgarh द सूत्र the sootr
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के और पुलिस कर्मियों का जुआ खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस कर्मी और मतदान कर्मचारी सुबह से दोपहर तक हार जीत के दांव लगाते रहे।
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। राज्य की सात सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। बिलासपुर में भी मतदान होगा। इससे पहले यहां स्ट्रांग रूम के बाहर जुआरियों की महफिल नजर आई। सरकारी मुलाजिमों के साथ पुलिस वाले भी दांव लगाते नजर आए। जब मीडिया को इसकी भनक लगी तो पुलिस वाले भागने लगे।
7 मई को बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले 6 मई यानी सोमवार को मतदान सामग्री बांटी गई। कॉलेज से कर्मचारी मतदान सामग्री लेकर रवाना हुए, लेकिन इसी बीच यहां जुए का फड़ जम गया। पुलिस कर्मी और मतदान कर्मचारी सुबह से दोपहर तक हार जीत के दांव लगाते रहे।
किसी बड़े अधिकारी की जुए के फड़ पर नजर नहीं पड़ी। इनमें चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवरों के साथ कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इधर, गर्मी को देखते हुए मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 7 बजे ही स्ट्रॉन्ग रूम बुला लिया गया था। अधिकारी-कर्मचारी तय वक्त पर कॉलेज पहुंच भी गए, लेकिन यहां अव्यवस्था का आलम रहा। सुबह से दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना नहीं हो सकीं।
देखें वीडियो.....
आपको बता दें कि बिलासपुर जिला प्रशासन ने लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 हजार 251 मतदान केंद्र बनाए हैं। 10 हजार कर्मचारी से ज्यादा अधिकारी-कर्मचरियों की इन केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। इनमें पुलिस और प्रशासन के साथ अर्धसैनिक बल के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।पुलिस वाले खेल रहे थे जुआ

जुआ खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल
किसी बड़े अधिकारी की जुए के फड़ पर नजर नहीं पड़ी। इनमें चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवरों के साथ कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुबह बुलाया था कर्मचारियों को
इधर, गर्मी को देखते हुए मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 7 बजे ही स्ट्रॉन्ग रूम बुला लिया गया था। अधिकारी-कर्मचारी तय वक्त पर कॉलेज पहुंच भी गए, लेकिन यहां अव्यवस्था का आलम रहा। सुबह से दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना नहीं हो सकीं।
देखें वीडियो.....
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡️7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में छत्तीसगढ़ के 7 सीटों पर होने हैं मतदान#Chhattisgarh #Police #ViralVideo #Loksabha #LokSabhaElctions2024 #Elections2024 @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/nnkr0Bzs1C
— TheSootr (@TheSootr) May 6, 2024
2251 मतदान केंद्र बनाए गए
आपको बता दें कि बिलासपुर जिला प्रशासन ने लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 हजार 251 मतदान केंद्र बनाए हैं। 10 हजार कर्मचारी से ज्यादा अधिकारी-कर्मचरियों की इन केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। इनमें पुलिस और प्रशासन के साथ अर्धसैनिक बल के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।पुलिस वाले खेल रहे थे जुआ
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari