/sootr/media/media_files/5rsEJhZMU5vIduo3DJ2i.jpg)
Bilaspur unnatural sex : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ( Bilaspur ) में नई नवेली दुल्हन से उसका पति अननैचुरल सेक्स ( unnatural sex ) करता रहा, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई है। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, तब आरोपी पति की करतूतों का पता चल गया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी तीन महीने पहले हो गई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तब उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बजाए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। युवती अपने पति की हरकतों को सहन करती रही।
बदनामी की धमकी देता था
पति के इस क्रूरता से युवती परेशान हो गई। वह बार-बार मना करती रही, लेकिन उसका पति नहीं माना। युवती अपनी बदनामी और लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। लगातार अप्राकृतिक कृत्य करने से युवती की तबीयत बिगड़ गई।
ये खबर भी पढ़ें...
अजब-गजब : जान बचाने डॉक्टरों ने पहले दिलाया हार्ट अटैक फिर कर दिया कमाल
पति के खिलाफ केस दर्ज
जब वो युवती अपने मायके गई, तब उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा 377 के तहत केस दर्ज किया है।